search

गाजियाबाद में लेखपाल की शर्मनाक करतूत, वारिसान प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर महिला से किया दुष्कर्म

cy520520 2026-1-6 23:56:29 views 478
  

पुलिस जांच में जुटी।  



जागरण संवाददाता, मोदीनगर। वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर महिला से लेखपाल द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना मोदीनगर तहसील परिसर स्थित लेखपाल के आवास की है। घटना के बाद से महिला बुरी तरह परेशान हैं। उन्होंने एसीपी मोदीनगर को शिकायती पत्र दिया है।

एसीपी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला ने कुछ महीने पहले वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसपर लेखपाल को रिपोर्ट लगानी थी। इसलिए वे लेखपाल के पास गई और रिपोर्ट लगाने के लिए कहा।

इसपर लेखपाल ने महिला से रुपये मांगे, लेकिन महिला के पास रुपये नहीं थे। इसपर आरोपित ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। महिला को झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। कहा कि वह बिना रुपये लिये ही रिपोर्ट लगा देगा। इसी तरह आरोपित ने दो महीने में करीब चार बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को फिर से लेखपाल ने महिला को बुलाया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

इसपर महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने वारिसान प्रमाण पत्र बनाने से मना कर दिया। महिला के साथ गाली-गलौज की और भगा दिया। इसपर महिला ने तहसील में हंगामा खड़ा कर दिया।

मौके पर भीड़ जमा हो गई और आरोपित भाग निकला। मामले में महिला ने एसीपी मोदीनगर से शिकायत की है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163430