search

श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद, मेडिकल आयोग ने पाई कई कमियां

Chikheang 2026-1-6 23:56:27 views 1244
  



डिजिटल डेस्क, जम्मू। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई), कटरा की एमबीबीएस कोर्स की मान्यता रद कर दी है। आयोग की टीम ने हालिया निरीक्षण में कॉलेज में ढांचागत सुविधाओं, फैकल्टी और अन्य आवश्यक मानकों में गंभीर कमियां पाईं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

कॉलेज के मौजूदा छात्रों को जम्मू-कश्मीर के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। समायोजन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिससे छात्रों को कोई नुकसान नहीं होगा।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कॉलेज पहले से ही एमबीबीएस दाखिलों को लेकर विवादों में घिरा हुआ था। पहले बैच की 50 सीटों में अधिकांश मुस्लिम छात्रों के चयन पर सनातनियों की दाखिलों में अनदेखी का आरोप लगाते हुए श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति लगातार आंदोलन कर रही थी।

समिति का कहना है कि श्राइन बोर्ड के चढ़ावे से बने संस्थान में हिंदू छात्रों की भावनाओं की अनदेखी हुई। हालांकि, मान्यता रद होने का मुख्य कारण एडमिशन विवाद नहीं, बल्कि एनएमसी के निरीक्षण में पाई गई कमियां बताई जा रही हैं।  

यह भी पढ़ें- कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर ने जीता पहला बीसीसीआई खिताब, मुख्यमंत्री ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई

यह भी पढ़ें- \“बांग्लादेश ने भारत में आतंकवाद नहीं फैलाया..\“, मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाए जाने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167919