search

यूपी में रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, दर्द होने पर ट्रेन रुकवाई, यात्रियों ने की मदद

cy520520 2025-10-7 22:36:39 views 1278
  प्रसव पीड़ा होने पर महिला को कोच से उतारा, स्टेशन में दिया बच्चे को जन्म।





जागरण संवाददाता, महोबा। उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से पति के साथ दिल्ली मजदूरी करने जा रही महिला को ट्रेन के कोच में ही प्रसव पीड़ा होने लगी। इससे अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पति ने अन्य यात्रियों की मदद से पत्नी को नीचे उतारा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परिसर में लिटाने के बाद अन्य महिलाओं को बुलाया गया और महिला ने परिसर में ही बच्चे को जन्म दे दिया। उसका सुरक्षित प्रसव हुआ। बाद में जच्चा बच्चा को एंबुलेंस से हरपालपुर मप्र के अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों की हालत में सुधार बताया गया है।



बांदा जनपद के कस्बा अतर्रा निवासी 29 वर्षीय पूजा अपने पति जुगल किशोर के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करती है। बताया गया है कि सोमवार की रात वह अतर्रा से उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए सवार हुई। रास्ते में मप्र के हरपालपुर स्टेशन में ट्रेन रुकी तो उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। यह देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

इस पर पति ने अन्य यात्रियों की मदद से परिसर में उसे लिटाया। जानकारी होने पर वहां मौजूद अन्य महिलाएं एकत्र हो गई और कपड़ों से आड़ बनाकर स्टेशन परिसर में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। उसने पुत्र को जन्म दिया।



इसके बाद एंबुलेंस से जच्चा बच्चा को हरपालपुर मप्र छतरपुर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हरपालपुर स्टेशन मास्टर आरके मिश्रा ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली थी तत्काल 108 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया गया था। लेकिन तब तक प्रसव हो चुका था। जच्चा बच्चा की हालत में सुधार बताया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737