search

अयोध्या में पीपे के पुल से सरयू पार कर पंचवटी द्वीप पहुंचेंगे पर्यटक, इस दिन शुरू होगा आवागमन

LHC0088 2025-11-15 19:07:00 views 1249
  

पीपे के पुल से सरयू पार कर पंचवटी द्वीप पहुंचेंगे पर्यटक।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। माझा जमथरा में निर्माणाधीन पंचवटी द्वीप पहुंचने के लिए सरयू नदी पर पीपे का पुल बनाया जाएगा। पीपे के इस पुल से चार पहिया वाहन भी द्वीप तक आसानी से पहुंच सकेंगे। पैदल व बाइक से तो उस पर जाया ही जा सकेगा। करीब दो सौ मीटर लंबा यह पुल पांच मीटर चौड़ा होगा। यह पुल लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधीन होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अवर अभियंता पीपी सिंह ने बताया कि पीपे का पुल बनाने के लिए टेंडर का प्रकाशन हो चुका है। 15 अक्टूबर से 15 जून तक ही इस पर आवागमन हो सकेगा। 15 जून से बरसात शुरू होने पर इसे प्रांतीय खंड हटा लेगा। उस समय नदी में पानी बढ़ जाएगा। बहाव भी बहुत तेज होगा। 15 अक्टूबर से इस पर आवागमन शुरू होगा।

पंचवटी द्वीप का निर्माण श्रीनिलयम संस्था-लखनऊ करीब दो वर्षों से करा रही है। इसे अभी जमीन पर नहीं उतारा जा सका है। पंचवटी द्वीप में रामायण के पात्रों की प्रतिमाओं के अलावा ध्यान व योग केंद्र भी होगा। पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था भी होगी।

सड़क का निर्माण करा कर उसके किनारे सजावटी पौधे लगा दिये गये हैं। लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। द्वीप के लिए जिला प्रशासन ने माझा जमथरा में श्रीनिलयम संस्था को कई हेक्टेयर भूमि निश्शुल्क उपलब्ध करायी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159881