search

अयोध्या में नई सीता रसोईं का अभिजित मुहूर्त में हुआ पूजन, रामलला के लिए बना पकवान

deltin33 2025-11-15 19:07:01 views 1258
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामलला के भोग के लिए रामजन्मभूमि परिसर में नवनिर्मित सीता रसोई का शुक्रवार को अभिजित मुहूर्त में अपराह्न 12 बजे पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद इसी रसोई में मिष्ठान व विविध पकवान तैयार कर भोग लगाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब रामलला का भोग इसी रसोई में निर्मित कराया जाएगा। नई रसोई में प्रवेश के पहले ट्रस्ट महासचिव चंपतराय के नेतृत्व में सदस्य महंत दिनेन्द्रदास, कृष्णमोहन व डा. अनिल मिश्र, राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, एडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के परियोजना निदेशक विनोद कुमार शुक्ल सहित अन्य ने पूजन किया। इस अवसर पर रामलला के अर्चक प्रेमचंद्र त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय आदि भी उपस्थित रहे।

रामलला का भोग अब तक अस्थायी सीता रसोई में तैयार किया जा रहा था। पहले परिसर में मानस भवन के उत्तर सीता रसोई निर्मित थी। मंदिर निर्माण के समय परिसर के समतलीकरण में उसका अस्तित्व समाप्त हो जाने के बाद जब रामलला को वैकल्पिक गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया गया था, तो अस्थायी तौर पर इसी के समीप सीता रसोई भी बनाई गई थी।

परकोटे का निर्माण प्रारंभ हुआ तो रामलला के भोग के लिए ट्रस्ट ने स्थायी रूप से उसी स्थान पर सीता रसोई बनवाई, जहां पूर्व में स्थित थी। नवनिर्मित सीता रसोई परकोटे की उत्तरी भुजा पर निर्मित माता अन्नपूर्णा मंदिर के समीप बनी है। शुक्रवार को इसमें मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी के पर्व पर पूजन के पश्चात प्रवेश किया गया और भोग तैयार किया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471165