search

महिला से की छेड़छाड़, हाईवे पर दुष्कर्म का प्रयास... इज्जत बचाने के लिए बरात छोड़ वापस लौट रही थी पीड़ि़िता

LHC0088 2025-11-15 19:06:59 views 750
  

बड़ौत गई बरात में तीन युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, बागपत। बड़ौत गई बरात में तीन युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। अपनी इज्जत बचाने के लिए बरात छोड ससुर के साथ वापस लौटने लगी तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार से खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बचाव में आए उनके ससुर की भी पिटाई की गई। पीड़िता ने चार नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि वह तीन नवंबर को अपने परिवार के साथ बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आई थी। दूल्हे की बरात बड़ौत गई थी। आरोप है कि बरात में तीन युवक उसके साथ गलत व्यवहार करने लगे थे। इसका विरोध करने पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया था। इसके बावजूद आरोपित एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें की।

वह अपने ससुर के साथ बरात से पांच नवंबर की सुबह चार बजे ही कार से दूल्हे के घर लौटने लगी थी। आरोपित युवकों ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उनकी गाड़ी का पीछा किया और काठा गांव के पास पहुंचने पर अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे लगा दी थी। इसके बाद आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ पकड़कर गाड़ी से खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उनके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर ससुर की पिटाई की।

ससुर के चिल्लाने व अन्य वाहनों के आने पर आरोपित भाग गए। घटना की अपने पति को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद उसका अस्पताल में उपचार कराया गया। इलाज के कारण ही घटना की शिकायत करने में देरी हुई है। वहीं पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपित राजीव, राजू, हरिओम, राजू व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह राणा का कहना है कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159872