search

कामाख्या से दिल्ली जा रही ट्रेन में एक साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ी, मौत; सामने आई ये बड़ी वजह

Chikheang 2025-10-7 17:06:07 views 1239
  ट्रेन में बच्चे की तबीयत बिगड़ने से मृत्यु, हंगामा।





जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कामाख्या(असम) से दिल्ली जा रही कामाख्या स्पेशल ट्रेन में दंपती के एक वर्ष के बेटे की अचानक तबीयत खराब हो गई। ट्रेन को रोककर बच्चे को एंबुलेंस से मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों ने हंगामा करते हुए करीब 15 मिनट तक रोके रखा। आरपीएफ व जीआरपी के जवानों के समझाने पर शांत किया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी।  



बंगाल के थाना दीनाघाट के मोहरा घाट न्यू कोच विहार के फारूक एक वर्ष के बेटे आज़म व पत्नी के साथ ट्रेन 05625 कामाख्या स्पेशल के कोच संख्या एचए-1 में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। इटावा से निकलने के बाद बालक आजम की तबीयत खराब हो गई। उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं।  

वह बेहोश हो गया था। पिता फारूक ने रेलवे स्टाफ को जानकारी दी। स्टाफ की सूचना पर ट्रेन को रोककर अस्पताल बच्चे को भेजा गया। हंगामा होने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग भी की। गाड़ी को प्लेटफार्म पर रोक दिया और हंगामा करने लगे।  



यात्रियों का आरोप था कि कोच कंडक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने मिलकर यात्रियों को समझाया। ट्रेन कई घंटे देरी से चल रही थी। ट्रेन के कोच को अटेंड करने की सूचना मिली थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953