search

ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव अनु गर्ग ने संभाला कार्यभार, विजन 2036 पर फोकस

cy520520 2026-1-1 11:27:32 views 1234
  



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राज्य की पहली महिला मुख्य प्रशासनिक सचिव के रूप में अनु गर्ग ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।वह 1 जनवरी यानी आज से विधिवत रूप से अपना कार्य शुरू कर दी है। गुरुवार को अपने अंतिम कार्यदिवस पर निवर्तमान मुख्य प्रशासनिक सचिव मनोज आहूजा ने श्रीमती गर्ग को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गर्ग राज्य की 47वीं मुख्य प्रशासनिक सचिव बनी हैं।यदि वह पूर्ण कार्यकाल तक इस पद पर बनी रहती हैं, तो उनका कार्यकाल 3 वर्ष 3 माह का होगा।
2023 में पहली महिला विकास आयुक्त के रूप में नियुक्त

1991 बैच की आईएएस अधिकारी अनु गर्ग को मार्च 2023 में पहली महिला विकास आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। तब से वह जल संसाधन विभाग तथा योजना एवं संयोजन विभाग में अतिरिक्त मुख्य प्रशासनिक सचिव के रूप में दायित्व निभा रही थीं। इससे पहले उन्होंने महिला एवं बाल विकास, श्रम, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों में सचिव के रूप में सफलतापूर्वक कार्य किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में कार्य किया और प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।उनके पति एवं 1991 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ गर्ग वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।दोनों उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं।
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं  

कार्यभार ग्रहण करने के बाद निवर्तमान मुख्य प्रशासनिक सचिव मनोज आहूजा और नव नियुक्त मुख्य प्रशासनिक सचिव अनु गर्ग ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।  

पहली महिला के रूप में राज्य प्रशासन का नेतृत्व संभालना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सरकार की उत्कृष्टता और सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती गर्ग का व्यापक अनुभव और दूरदर्शिता ओडिशा के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज आहूजा के कार्यों की भी सराहना की।
2036 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार

मीडिया से बातचीत में श्रीमती गर्ग ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और अवसर है। ओडिशा के लिए वर्ष 2036 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है और उनका पहला कर्तव्य ‘स्वप्न का ओडिशा’ बनाना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन सभी के सामूहिक प्रयास से विजन डॉक्यूमेंट को सफलतापूर्वक लागू किया जा सकता है।

उन्होंने महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ युवाशक्ति को मजबूत करने और जमीनी स्तर की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।
सरकार का उद्देश्य नागरिक-केंद्रित

वहीं, निवर्तमान मुख्य प्रशासनिक सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि नई सरकार का उद्देश्य नागरिक-केंद्रित सेवाओं और शासन-प्रशासन के बीच टीमवर्क के साथ काम करना था। नई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, धान इनपुट सब्सिडी और सुभद्रा जैसी योजनाओं को लागू करना बड़ी उपलब्धियां रहीं।  

उन्होंने कहा कि उन्होंने ओडिशा में 35 वर्षों तक सेवा की और यहां के लोगों से उन्हें अपार स्नेह मिला। नई जिम्मेदारियां चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन सरकार में स्पष्टता थी। नियुक्ति और विकास प्रमुख लक्ष्य रहे। उन्होंने कहा कि 2036 का विजन केवल सरकार का नहीं, बल्कि राज्य के लोगों के सामूहिक प्रयास से पूरा किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158124