search

लखनऊ में लागू हो जाएगा डायवर्जन, हजरतगंज के आसपास आने से बचे; ये रहा पूरा रूट प्लान

LHC0088 2025-12-18 22:37:30 views 1059
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, लखनऊ। विधानसभा का शीतकालीन सत्र के चलते शुक्रवार से यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त(डीसीपी) कमलेश दीक्षित ने बताया कि यह व्यवस्था शीतकालीन सत्र समाप्त होने तक लागू रहेगी। इमरजेंसी की स्थिति में ही प्रतिबंधित मार्ग से वाहनों को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर सूचना देनी होगी।

यहां रहेगी रोक :
- बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की तरफ रोक रहेगी।
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की तरफ रोक रहेगी।
- रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा तरफ रोक रहेगी।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की तरफ रोक रहेगी।
- केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की तरफ रोक रहेगी।
- गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की तरफ रोक रहेगी।
- सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
- परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर रोक रहेगी।
- डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं:
-लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे।
-पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेंगे।
-कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर जा सकेंगे।
-बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए जा सकेंगे।
-लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगे।
-बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए जा सकेंगे।
-सिकन्दरबाग चौराहे से वाईएमसीए चौराहा, बालू अड्डा, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ जा सकेंगे।
-कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, वाईएमसीए चौराहा, गॉधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर जा सकेंगे।
-हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर जा सकेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138