search

गर्लफ्रेंड, नंबर और झगड़ा..., पब में मामूली विवाद के बाद रॉड से हमला; एक की गई जान, दूसरा घायल

deltin33 2026-1-4 21:26:30 views 845
  

पब में मामूली विवाद के बाद रॉड से हमला, एक की मौत। (प्रतीकात्मक)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है, यहां गर्लफ्रेंड का मोबाइल नंबर न देने पर कुछ लोगों के बीच इतना विवाद हो गया कि एक युवक की जान चली गई और उसका साथी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

मामला गुरुवार रात नागपुर के दाबो पब का है, यहां प्रणय नन्नावरे और उसका दोस्त गौरव कारडा अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उनके साथ मुबंई से आई महिला मित्र नादिया भी बैठी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी पास की टेबल पर बैठे कुछ युवकों ने नादिया के पास जाकर उसका मोबाइल नंबर मांगा, जिसका गौरव और प्रणय ने विरोध किया।
आरोपियों ने लोहे की रॉड से किया हमला

इसी बात पर दोनों गुटों के बीच बहस हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन आरोपियों ने इस बात को अपने दिल में बैठा लिया। पार्टी खत्म होने के बाद तड़के प्रणय और गौरव पब से बाहर निकले। जैसे ही वो होटल के पास पहुंचे आरोपियों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे प्रणय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौरव को पुलिस में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने चश्मदीदों और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगाया और मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- नागपुर में पानी टंकी ढहने से चनपटिया के दो मजदूरों की मौत, 15 दिन पहले गए थे कमाने
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475789