search

जमुई ट्रेन दुर्घटना के बाद रेलवे अलर्ट मोड में, धनबाद डीआरएम ने परखी ट्रैक और सुरंगों की सुरक्षा

LHC0088 2025-12-31 20:57:43 views 1249
  

घाट सेक्शन में पेट्रोलमैन के साथ सुरंग का निरीक्षण करते धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्र।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। हावड़ा-पटना-दिल्ली रेल मार्ग (Howrah-Patna-Delhi Main Rail Section) पर बिहार (Bihar) के जमुई (Jamui) जिले में सिमुलतला के पास शनिवार की रात मालगाड़ी दुर्घटना को लेकर रेलवे अलर्ट मोड में है। छोटे पुल-पुलिया से लेकर बड़े ब्रिज तक की निगरानी बढ़ा दी गई है। रात में ट्रैक की विशेष निगरानी की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सिमुलतला की घटना के मद्देनजर धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गया के बीच पहाड़ों और जंगलों से घिरे घाट सेक्शन की सुरक्षा परखी। गंगा-दामाेदर एक्सप्रेस से फुट प्लेटिंग की। ट्रैक पर उतरे और पेट्रोलमैन के साथ पैदल चल कर ट्रैक और अन्य संरक्षा संबंधी व्यवस्था की बारिकी से जांच की।

घाट सेक्शन के सुरंग का भी पैदल निरीक्षण किया। धनबाद मंडल में संरक्षा मानकों की प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।  
पेट्रोलमैन की गई सेफ्टी काउंसलिंग

निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोलमैन सिग्नल एक्सचेंज करते हुए सतर्क अवस्था में पाए गए। निर्धारित स्थलों पर आपातकालीन जागल फिशप्लेट सफेद रंग में चिन्हित, बोल्ट ग्रीसिंग सहित उपलब्ध पाई गई तथा बोल्ट ओपनिंग भी नियमानुसार सही पाई गई।

समस्त उपकरण भारतीय रेल रेलपथ नियमावली- आइआरपीडब्ल्यूएम के अनुसार पाए गए। पेट्रोलमैन सेफ्टी शूज, रेट्रो–रिफ्लेक्टिव जैकेट जैसे सुरक्षात्मक सामग्री मैनुअल के अनुरूप धारण किए मिले तथा पेट्रोलमैन डायरी भी व्यवस्थित पाई गई। पेट्रोलमैन की सेफ्टी काउंसलिंग भी की गई। निरीक्षण में वाचमैन ड्यूटी पर सतर्क पाया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160202