deltin33 • 2025-12-17 04:06:46 • views 1216
गिरफ्तार जेई रत्नेश पाण्डेय। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। केन्द्रापड़ा जिले के पट्टामुंडई ब्लॉक में स्ट्रीट लाइट विद्युतीकरण योजना के नाम पर सरकारी धन की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है।
ओडिशा विजिलेंस ने पट्टामुंडई ब्लॉक में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता (जेई) रत्नेश कुमार पांडेय को वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्ट्रीट लाइट विद्युतीकरण परियोजना का कार्य कराए बिना ही सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी जेई ने ग्राम पंचायत विकास निधि की राशि को अपने एसबीआई, पिपिली शाखा में संचालित व्यक्तिगत बैंक खाते में स्थानांतरित कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अब तक की जांच में 9.70 लाख रुपये के गबन के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी अनियमितताओं की आशंका है, जिसको लेकर आगे की जांच जारी है।
इस मामले में ओडिशा विजिलेंस ने कटक विजिलेंस थाना कांड संख्या 35/2025 के तहत आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(a)/12 तथा आईपीसी की धारा 409 व 120-बी में मामला दर्ज किया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Puri News: नशे के सौदागरों पर न्याय का बुलडोजर, SP प्रतिक सिंह के एक्शन से ड्रग माफियाओं में हड़कंप
यह भी पढ़ें- Dhanu Sankranti 2025: महाप्रभु जगन्नाथ की पहली भोग नीति कैसी होती है? आलस छोड़ने की देती है प्रेरणा
यह भी पढ़ें- Odisha TET 2025: बीएसई ने बदला पेपर-2 का समय बदला, अब शाम 4 बजे खत्म होगी परीक्षा |
|