search

Bihar Weather Update: ठिठुरने पर मजबूर कर देगी ठंड, बच्चों और बुजुर्गों का रखें ख्याल

Chikheang 2025-11-25 12:06:14 views 1114
  

बिहार का मौसम अपडेट। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम पांच दिनों तक शुष्क बने रहने की संभावना है। तीन दिनों के दौरान एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। 72 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भागों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान (weather forecast) है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ रात्रि में ठंड में वृद्धि की संभव है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।

बंगाल की खाड़ी में 48 घंटों के दौरान साइक्लोनिक तूफान में तेजी आने की संभावना है। राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 28.4 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   26.0
   16.0
   
   
   गया
   25.6
   13.6
   
   
   भागलपुर
   26.6
   15.1
   
   
   मुजफ्फरपुर
   24.8
   15.7
   
ठंड में छोटे बच्चों व बुजुर्गों की सेहत को लेकर सतर्क रहें अभिभावक

सर्दी बढ़ने के साथ बच्चों से लेकर बड़े लोगों में स्वास्थ्य की परेशानी सामने आने लगी है। मौसम की चपेट में आए कई लोग अपनी परेशानी लिए चिकित्सक को दिखाने के लिए आ रहे हैं। आउटडोर में सामान्य रोगी की संख्या में कमी आयी है। वहीं ठंड के प्रभाव से ग्रसित बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

ठंड में खासकर बच्चे से लेकर बुजुर्गों में मौसम से संबंधित परेशानी आ सकती है। अस्पताल में अभी ठंड से प्रभावित रोगी की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सा प्रभारी डाक्टर सुधीर कुमार बताते हैं की ठंड के मौसम में बच्चों से लेकर बड़े लोगों में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।ॉ

इस मौसम में असावधानी से ठंड की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए सावधानी बनाए रखने की जरूरत है। चिकित्सक बताते हैं की छोटे बच्चों को ठंड में बगैर गर्म कपड़ा पहनाएं बाहर नहीं निकालना चाहिए।

रात्रि सोने के समय बच्चों के बदन पर उनी चादर या फिर कम्बल का ध्यान रखें। चूंकि सोने के बाद बच्चे के बदन से कम्बल बगैरह हट जाता है। ठंड में सुबह- शाम जरूर पूरी तरह से ख्याल रखें। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167722