search

कनॉट प्लेस में जर्जर इमारत का छज्जा गिरने से युवक की मौत, लापरवाही का मामला दर्ज

LHC0088 2025-11-18 02:38:43 views 1256
  

कनॉट प्लेस इलाके में एक जर्जर इमारत का छज्जा गिरने से बेघर से युवक की मौत हो गई।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कनॉट प्लेस इलाके में एक जर्जर इमारत का छज्जा गिरने से बेघर उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही पुलिस ने इमारत के मालिक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर की दोपहर करीब एक बजे कनाट प्लेस थाना पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति सो रहा था, उस पर भरभराकर पत्थर गिर गए हैं। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीसीआर की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर छानबीन हुई तो पता चला कि जहां व्यक्ति सो रहा था, वहीं की इमारत का छज्जा उस पर गिरा था।

पुलिस ने इमारत का मुआयना किया तो सामने आया कि इमारत काफी जर्जर हालत में थी। मालिक ने उसकी ना तो मरम्मत करवाई थी और ना ही पास में साइन बोर्ड लगाया था। मालिक की लापरवाही के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, अभी तक मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 40 से 45 के आसपास बताई गइ है। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में संपर्क कर मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160989