search

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के नीचे बनेगी 3000 वाहनों की पार्किंग, गांधी नगर को मिलेगी जाम से मुक्ति

deltin33 1 hour(s) ago views 591
  

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के नीचे तीन हजार वाहनों की पार्किंग बनेगी।  



सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। एशिया की सबसे बड़ी रेडिमेड कपड़ों की मार्केट गांधी नगर में लगने वाले जाम से जल्द ही वाहनचालकों को निजात मिल जाएगी। एनएचएआई ने गांधी नगर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के नीचे तीन हजार वाहनों की पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। पार्किंग के लिए एनएचएआइ ने टेंडर जारी कर दिए हैं। जल्द ही यहां पार्किंग के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

गांधी नगर मार्केट में लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई है। यहां रोजाना हजारों दुकानदार खरीदारी के लिए आते हैं क्योंकि यह रेडीमेड कपड़ों की थोक मार्केट भी है। इतना ही नहीं विदेशी भी यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधा ही उपलब्ध नहीं है। लंबे समय से यहां पार्किंग बनाने की मांग उठ रही थी। एनएचएआइ के नियमों के अनुसार एक्सप्रेसवे के नीचे पार्किंग नहीं बनाई जा सकती लेकिन गांधी नगर में भीषण जाम की समस्या को देखते हुए पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया है।
एक हजार कार और दो हजार दोपहिया होंगे पार्क

पार्किंग की क्षमता एक हजार कार और दो हजार दोपहिया वाहनों की होगी। ऐसे में मार्केट में आने वाले सभी वाहनों को आराम से पार्किंग मिल सकेगी। इतना ही नहीं पार्किंग में ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने की भी योजना है। यहां आने वाले लोगों की ईवी भी आसानी से चार्ज हो सकेंगीं।
नियमों में किया गया बदलाव

केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि गांधी नगर की समस्या को देखते हुए उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने इस समस्या को उठाया था। इसके बाद विशेष्ज्ञ परिस्थितियाें के चलते नियमों में बदलाव किया गया। इसके बाद ही एक्सप्रेसवे के नीचे पार्किंग बनाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
शौचालय व बुनियादी सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध

परियोजना के तहत पार्किंग परिसर में एक बड़ा सार्वजनिक शौचालय भी बनाया जाएगा, जिसमें महिलाओं के लिए अलग ब्लाक की व्यवस्था रहेगी। स्वच्छता, पानी और नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बाजार आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। हर्ष मल्होत्रा के अनुसार, अगले एक से डेढ़ महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर पार्किंग को आम जनता के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- यमुनापार में 1075 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472243