बिहार विधानसभा चुनाव 2025
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की एक खासियत है, जब-जब आपको लगता है कि आप बिहार को समझ गए हैं, बिहार आपको झटका देता है। हुमा कुरैशी की मशहूर पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज महारानी का यह डायलॉग बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर बिल्कुल फिट बैठता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
राज्य की जनता ने एक बार फिर सत्ता की कमान एनडीए के हाथों में सौंप दी। वह भी ऐसे अंतर से कि विपक्षी महागठबंधन के साथ-साथ राजनीतिक विश्लेषक तक हैरान रह गए, क्योंकि एग्जिट पोल ने भले ही एनडीए सरकार बनने की भविष्यवाणी की थी।
लेकिन जनता ने जिस तरह बढ़चढ़कर एनडीए के पक्ष में वोट किया है। वह एग्जिट पोल के अनुमान से कहीं आगे था। 243 विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया। ऐसे में एक बार फिर नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।
एग्जिट पोल ने में NDA को मिल रही थी इतनी सीट
अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिल रही थी, लेकिन वह बढ़त सीमित मानी जा रही थी। किसी भी एग्जिट पोल में एनडीए को 200 का आंकड़ा पार करते हुए नहीं दिखाया गया था। औसतन 148 सीटों के आसपास एनडीए को बढ़त मिल रही थी, जो कि नतीजों से 54 सीटें कम थीं।
हर बार बिहार में एग्जिट पोल उलझा
गौरतलब है कि बिहार में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अनुमान और नतीजों में बहुत बड़ा अंतर हो। बीते दो चुनावों में एग्जिट पोल को झटका लगा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भी कई एजेंसी ने महागठबंधन की स्पष्ट जीत का अनुमान लगाया था। लेकिन नतीजों में एनडीए 125 सीटें जीतकर सत्ता में लौटा।
इसके अलावा, सबसे बड़ा उलटफेर 2015 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला था। उस चुनाव में लालू-नीतीश दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। उस समय एग्जिट पोल में ज्यादातर एजेंसियां एनडीए की सरकार का अनुमान लगाया था।
करीब-करीब 155 सीटों के साथ एनडीए की बढ़त की भविष्यवाणी की थी। लेकिन जब नतीजे आए तो हकीकत कुछ और ही बयां कर रही थी। उस समय बिहार में एनडीए महज 58 सीटों पर ही सिमट गया था और महागठबंधन को 178 सीटें मिली थी।
यह भी पढ़ें- Bihar Chunav Result 2025: नालंदा में एक बार फिर चला नीतीश कुमार का जादू, 7 सीटों पर NDA का क्लीन स्वीप
यह भी पढ़ें- Bihar Election Result से बंगाल के भाजपाई गदगद, बोले-पूरी तैयारी है, अब बंगाल की बारी है |