search

मथुरा से बरेली तक का सफर होगा आसान, चौबारी तिराहे पर शुरू हुआ पिलर का काम; देखें पूरी रिपोर्ट

cy520520 1 hour(s) ago views 490
  

न‍िर्माणाधीन पुल



जागरण संवाददाता, बरेली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने चौबारी में निर्माणाधीन रिंग रोड में फ्लाइओवर के लिए पिलर बनाने का काम शुरू करा दिया है। 29.920 किमी के इस रिंग रोड में चार आरओबी, चार बड़े और सात छोटे पुल का निर्माण कराया जाएगा। यहीं, चौबारी पर ही बरेली-बदायूं हाईवे का चल रहे चौड़ीकरण के कार्य में भी फ्लाइओवर का निर्माण शुरू किया गया है।

शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 824 करोड़ की लागत से रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें दो फ्लाइओवर समेत 20 स्थानों पर छोटे-बड़े उपरिगामी सेतु का निर्माण कराया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण झुमका तिराहा से लेकर सुभाषनगर, चौबारी समेत कई स्थानों पर एक साथ निर्माण करा रहा है।

  

इस समय चौबारी के निकट बदायूं रोड पर फ्लाइओवर बनवाने के लिए पिलर तैयार किए जा रहे हैं। थोड़ी दूर पर प्लांट भी लगा दिया गया है। दूसरी तरफ करगैना में भी प्लांट लग गया है। एनएचएआइ के परियोजना निदेशक नवरत्न का कहना है कि जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। रिंग रोड ऊंचाई से निकाला जा रहा है, इसलिए सबसे पहले पुल, पुलिया, अंडरपास और फ्लाइओवर का निर्माण कराया जा रहा है।

बरेली से मथुरा तक सड़क मार्ग से आवागमन सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में परिवर्तित कराया जा रहा है। बदायूं से बरेली तक चौड़ीकरण एनएचएआइ, बदायूं करा रहा है। बरेली से बदायूं बाइपास तक हाईवे निर्माण के लिए 650 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है।

मलगांव, बिनावर, भमोरा, देवचरा में रिंग रोड निर्माण के साथ मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य अब चौबारी तक आ पहुंचा है। रामगंगा पुल से बरेली की तरफ आने पर चौबारी तिराहा पर फ्लाइओवर निर्माण के लिए पिलर बनाने का काम शुरू हो गया है।

इस फ्लाइओवर के माध्यम से बदायूं रोड रिंग रोड से जुड़ जाएगा। दिल्ली, नैनीताल जाने वाले वाहन बायीं तरफ तो लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन दायीं तरफ मुड़कर शहर के बाहर से ही निकल जाएंगे।

  

यह भी पढ़ें- UP में एक और एक्सप्रेसवे का काम शुरू! 125 KM लंबा होगा गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला महा-प्रोजेक्ट, देखें रूट मैप
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157615