search

दिल्ली ब्लास्ट में घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर, धमाके वाली कार के पीछे चल रहे दो दोस्तों की मौत

Chikheang 2025-11-13 15:38:00 views 1242
  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Blast 2025 दिल्ली में लोक नायक अस्पताल में लाल किला विस्फोट में घायल हुए भर्ती तीन मरीजों ने ‘लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस’ (एलएएमए) लेकर अस्पताल छोड़ दिया। जबकि इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती तीन की स्थिति नाजुक बन हुई है। इसमें एक महिला भी है। विस्फोट में दो महिलाएं भी घायल हुईं थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अस्पताल में कुल 36 लोग लाए गए थे, जिसमें से 10 की मौत हो गई, जबकि 26 को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। बुधवार को 23 घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि घायलों के स्वजन को भोजन व आवास सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
धमाके वाली कार के पीछे चल रहे 2 दोस्तों की एक साथ हुई मौत

लाल किला के नजदीक हुए धमाके में कार के ठीक पीछे चल रही बाइक पर सवार दो दोस्त अशोक कुमार और लोकेश अग्रवाल की मौत हो गई। लोकेश सोमवार को ही अपनी समधन को गंगाराम अस्पताल में देखने पहुंचे थे। समधन को देखने के बाद उन्होंने अपने दोस्त अशोक को काल किया। साथ खाना खाने की योजना बनी।

यह भी पढ़ें- ब्लास्ट से पहले मस्जिद में गया था आतंकी उमर, सामने आई CCTV फुटेज

इसके बाद अशोक वजीराबाद से लाल किला पहुंच गया और उसने लोकेश को अपनी बाइक पर बिठाया और खाना खाने निकले। इस बीच वह ठीक उसी कार के पीछे चल रहे थे, जिसमें धमाका हुआ। धमाके में दोनों की एक साथ मौत हो गई। पुलिस ने अशोक की बाइक के नंबर के आधार पर उसके परिजनों को खबर दी तो घर में मातम छा गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953