search

वेटलैंड में गूंज रहा रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों का कलरव...ठंड बढ़ेगी तो और बढ़ेंगे पक्षी

deltin33 2025-11-10 22:36:42 views 1249
  

बिजनौर में हैदरपुर वेटलैंड में उड़ान भरता पक्षियों का झुंड। सौ. आशीष लोया



जागरण संवाददाता, बिजनौर। हैदरपुर वेटलैंड रंगबिरंगे पक्षियों की सुंदरता से भर गया है। दो तीन दिन में ही पांच हजार बत्तखों का झुंड आया है। यह झुंड हजारों किलोमीटर दूर का सफर तय कर वेटलैंड पहुंचा है। इसमें सात से आठ प्रजाति के पक्षी शामिल हैं। धीरे-धीरे वेटलैंड में पक्षियों का कुनबा बढ़ रहा है। ठंड के साथ ही पक्षियों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। वेटलैंड में आने वाले पक्षी मार्च तक यहीं रहेंगे। यहीं बच्चों को जन्म देने के बाद ये उनके साथ ही वापस लौटेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गंगा किनारे बसा हैदरपुर वेटलैंड जलीय जीवों और पक्षियों की विशाल दुनिया को अपने अंदर समेटे हैं। यहां बारहसिंघा, घड़ियाल, मगरमच्छ सब कुछ हैं। हैदरपुर वेटलैंड लगभग साढ़े छह हजार हेक्टेयर भूमि में है और इसमें देशी विदेशी प्रजाति के पक्षियों की भरमार रहती है। यहां पर देशी विदेशी पक्षियों की 325 से अधिक प्रजाति मिल चुकी हैं। हैदरपुर वेटलैंड में अक्टूबर में विदेशी पक्षी आना शुरू होते हैं और मार्च तक रहते हैं। इस बीच ये यहां रहने के साथ ही प्रजनन भी करते हैं।

लौटते समय उनके साथ उनके बच्चे भी होते हैं, जो उड़ने में सक्षम होते हैं। बर्ड वाचर हैदरपुर वेटलैंड में आते रहते हैं। बर्ड वाचर आशीष लोया ने दो तीन दिन के अंदर ही हैदरपुर वेटलैंड में लगभग पांच हजार पक्षियों का बड़ा झुंड देखा है। इस झुंड में कई प्रजाति के पक्षी दिखे हैं। यह हैदरपुर वेटलैंड की समृद्ध जैव विविधता को भी दर्शाता है। माना जा रहा है कि वेटलैंड में अभी पक्षियों की प्रजाति और संख्या में बहुत इजाफा होगा।

दिखाई दिए ये पक्षी
हैदरपुर वेटलैंड में गेडविल्स, शोवेर्ल्स, कामन पोचर्ड्स, टफ्टेड डक्स, रेडक्रेस्टेड पोचर्ड्स, क्रेस्टेड ग्रेबेस, कूट्स, यूरेशियन विगंस आदि पक्षियों का बड़ा झुंड दिखा है। ये पक्षी रूस और यूरोप से आए हैं। वहां इस समय पड़ रही भीषड़ सर्दी से बचने के लिए ये हैदरपुर वेटलैंड में आते हैं।

पक्षियों की सुंदरता देखने के लिए आ भी रहे लोग
हैदरपुर वेटलैंड में काफी पक्षी दिखाई दे रहे हैं। वेटलैंड की जैव विविधता के संरक्षण के लिए लगातार काम किया जा रहा है। काफी लोग गंगा किनारे पक्षियों की सुंदरता देखने के लिए आ भी रहे हैं।
ज्ञान सिंह, सहायक वन संरक्षक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521