search

हिमाचल: सर्दी की शुरुआत के साथ शिमला शहर में पहुंचने लगे तेंदुए, बच्चे पर हमले के बाद अब घर में घुसा खूंखार; CCTV में कैद

cy520520 2025-11-1 19:07:01 views 1015
  

सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही शिमला शहर तक तेंदुआ पहुंचने लगा है।  



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्द मौसम की शुरुआत होते ही राजधानी शिमला के उपनगरों में तेंदुओं की रिहायशी इलाकों में मौजूदगी बढ़ने लगी है। शहर में तापमान गिरते और रात जल्द होने से खाने की तलाश में तेंदुएं रिहायशी इलाकों की तरफ पहुंच रहे हैं।

दो दिन पहले टुटू में सड़क के पास तेंदुए को देखा गया था। इससे लगभग एक सप्ताह पहले एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई थी। अब संजौली के चलौंठी क्षेत्र में भी सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखाई दिया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शहर में तेंदुए की दस्तक से दहशत

इससे पहले तेंदुएं ने चलौंठी में एक छात्र पर हमला किया था। इसमें छात्र को हलकी चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ यूएस क्लब और आसपास के क्षेत्रों में बीच-बीच में दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।  
सुबह व शाम के वक्त रिहायशी इलाके में पहुंच रहे जंगली जानवर

राजधानी में सर्दियों के दौरान अंधेरा जल्द होने के कारण लोगों को घर पहुंचने के लिए स्ट्रीट लाइटों का ही सहारा होता है। तेंदुएं सुबह व शाम के समय भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों के पास पहुंचते हैं। अब तेंदुए घर में पहुंचने व सीसीटीवी में कैद होने के कारण आम लोगों को डर लगने लगा है।
स्थानीय लोगों ने शहर के मेयर सुरेंद्र चौहान व पार्षदों से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सोलन घूमने आए अंबाला के स्कूली बच्चों की बस दुर्घटनाग्रस्त, पहाड़ी मार्ग पर ब्रेक हुई फेल  
तेंदुए से बचने के लिए क्या करें उपाय

वन विभाग के मुताबिक यदि कहीं तेंदुएं के होने की आशंका रहती है तो अकेले जाने की बजाय तीन से चार लोग एक साथ जाएं। मोबाइल पर गाने बजाते हुए जाएं। शोर के दौरान या झुंड पर तेंदुएं के हमले की आशंका न के बराबर रहती है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंडी में जोरदार धमाके के बाद धंसने लगी जमीन और पड़ गया बड़ा गड्ढा, घरों में आई दरारें; दहशत में हटोण के लोग
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737