deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Politics: भोजपुर के संदेश और जगदीशपुर में बेटों के हाथ में माता-पिता की विरासत, कौन मारेगा बाजी?

deltin33 5 day(s) ago views 278

  

संदेश की विधायक किरण देवी और जगदीशपुर के विधायक राम विसुन सिंह। फाइल फोटो



धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरा। भोजपुर जिले के दो विधानसभा क्षेत्र में विगत 10 वर्षों से विधायक रहे प्रतिनिधियों के पुत्र इस बार चुनावी अखाड़े में कुद गए हैं। अब इन प्रतिनिधियों के पुत्रों के हाथ में माता-पिता की प्रतिष्ठा फंस गई है। देखना है दोनों अब अपने परिजनों की प्रतिष्ठा बचाने में कितना सफल होते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले के संदेश और जगदीशपुर ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां पर इस बार चुनावी रणभूमि में निवर्तमान विधायक मैदान में नहीं है। उनके बदले उनके पुत्र चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

संदेश विधानसभा क्षेत्र में इस बार विधायक किरण देवी ने अपने पुत्र दीपू सिंह को राष्ट्रीय जनता दल से टिकट दिलाने में सफलता पाई है। इसके बाद अब वो अपने पुत्र को जीताने के प्रयास में लग गई है। एक तरफ जहां उन्हें अपने पति सह पूर्व विधायक अरुण यादव का साथ मिल रहा है वहीं नई उम्र का होने के कारण प्रत्याशी दीपू सिंह भी दिन रात जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

एक साथ कहें तो संदेश के चुनावी अखाड़े में माता-पिता और पुत्र की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। देखना है आने वाले समय में संदेश का विधायक बनने में दीपू सिंह सफल होते हैं या नहीं?

जिले में दूसरी हॉट सीट बनी है जगदीशपुर विधानसभा। एक तरफ जहां निवर्तमान विधायक राम विसुन सिंह लोहिया के पुत्र किशोर कुणाल राष्ट्रीय जनता दल से प्रत्याशी बन पिता की विरासत को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री सह वर्तमान एमएलसी श्री भगवान कुशवाहा को चुनावी अखाड़े में परास्त करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।

वर्ष 2015 और वर्ष 2020 के चुनावी रण में राम विसुन सिंह लोहिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर इस सीट से अपनी प्रतिष्ठा चुनाव जीत कर बनाई थी। अब देखना है उनके पुत्र इस विरासत को संभाल पाते हैं या गंवा देते हैं। कुणाल लगातार जनसंपर्क कर चुनाव जीतने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
जेठ पुत्र भी हैं अखाड़े में नया इतिहास बनाने को बेचैन

शाहपुर विधानसभा से पिछली बार चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर रहे पूर्व विधायक मुन्नी देवी के जेठ पुत्र राकेश मिश्रा इस बार भाजपा का प्रत्याशी बनने में सफलता पाई है। इस सफलता को जारी रखने के साथ चुनाव जीतकर अपनी चाची पूर्व विधायक मुन्नी देवी की प्रतिष्ठा बढ़ाना चाहते हैं। राकेश इस चुनाव को हर हाल में जीतकर लगातार कई बार से विधायक बन रहे राहुल तिवारी को हराना चाहते हैं ताकि एक नया इतिहास लिखा जा सके।
तरारी के उपचुनाव में पूर्व विधायक पुत्र को मिल चुकी है सफलता

भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र में विगत एक वर्ष पहले हुए उप चुनाव में पूर्व विधायक सुनील पांडे ने अपने पुत्र विशाल प्रशांत को चुनाव में जितवा दिया था। इस जीत के बाद हो रहे पहले विधानसभा चुनाव में संदेश और जगदीशपुर में भी विधायकों ने अपने पुत्रों को चुनाव मैदान में उतारा है। अब आने वाला 14 नवंबर बतायेगा की इन्हें भी सफलता मिलती है या नहीं?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मोदी-शाह से लेकर राहुल-तेजस्वी तक... बिहार चुनाव में जमकर हो रहे पर्सनल अटैक

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बाहुबलियों के साये में बिहार की सियासत, क्या जाति से ऊपर उठकर अपराध को नकारेगा वोटर?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
70484