पीड़िता को पीटते हुए गांव में लाए थे आरोपित। जागरण   
 
  
 
संवाद सूत्र, पनियरा। पनियरा क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। 18 अक्टूबर की रात एक महिला पर टोना -टोटका का आरोप लगा कुछ ग्रामीणों ने उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। आरोपित उसे पीटते हुए गांव तक लाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
इस घटना से अवसाद में आए पीड़ित महिला के पुत्र ने आत्महत्या की कोशिश की। बाद में स्वजन ने उसे समझा कर बाहर भेजा । डर व लोकलाज के चलते पीड़िता पति व बेटी के साथ गांव छोड़ अपने रिश्तेदार के वहां चली गई है। घटना के बाद इस मामले को आपसी सुलह- समझौते से दबाने का भी प्रयास हुआ।  
 
बुधवार को पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस आरोपितोंं की तलाश में जुटी है। ग्रामीणोंं के मुताबिक 18 अक्टूबर की रात महिला गांव से एक किलोमीटर दूर श्मशान घाट पर पूजा कर रही थी।  
 
वहां पर दो सोखा भी मौजूद थे। इसी दौरान वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। महिला को नग्न हो पूजा करते देख ग्रामीण भड़क गए और उसे पीटने लगे। इसके बाद महिला साल से खुद को ढकते हुए वहां से भागने का प्रयास करने लगी।  
 
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भाई ने ही की बहन की हत्या, बोरे में भरकर कुशीनगर में फेंका था शव  
 
इस दौरान आरोपितोंं ने उसकी साल खींच ली और नग्न कर पिटाई शुरू कर दी। कुछ आरोपित पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाते रहे। महिला को पीटते हुए श्मशान घाट से गांव के चौराहे तक लाया गया। बाद में कुछ लोगोंं के हस्क्षेप के बाद दोनोंं पक्ष समझौता कर अपने-अपने घर चले गए। इस घटना के बाद रात में ही अवसाद में आए पीड़िता के 18 वर्षीय पुत्र ने फंदा लगा खुदकुशी का प्रयास किया था। जिसे समझा बुझा कर स्थानीय लोगोंं ने मनाया। बाद में वह गांव छोड़ कर कमाने के लिए चला गया।  
 
पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक सोखा का नाम भी सामने आया है, जो महिला के साथ औघड़ पूजन करा रहा था। |