search

दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश, पुलिस के हत्थे चढ़े पांच आरोपी

deltin33 2025-10-29 19:37:48 views 975
  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में बाहरी जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में की गई त्वरित कार्रवाई में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच बटनदार चाकू और दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपितों में राजा उर्फ भोपा, जय कुमार उर्फ सुमी, सुरेंद्र सिंह उर्फ सुंदर, सुरज और ऋतिक उर्फ लीलू शामिल हैं।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें रनहौला थाना क्षेत्र का राजा उर्फ भोपा 14 मामलों में शामिल रह चुका है, जो रनहौला थाने का घोषित बदमाश भी है। उसके पास से दो चोरी के मोबाइल भी बरामद किए गए। सभी गिरफ्तारियां 25 अक्टूबर को की गईं।

मंगोलपुरी, निहाल विहार, पश्चिम विहार पश्चिम, राज पार्क और रानहौला थाना क्षेत्रों की गश्ती टीमों ने संदिग्ध गतिविधियां देख आरोपितों को पकड़ा। सभी आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लेकर घूम रहे थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को रिमांड पर लिया, घर से बरामद हुआ डेढ़ किलो अफीम

वहीं, कार्रवाई के तहत कुल दो चोरी के मामलों का पर्दाफाश हुआ है। सभी बरामद हथियार और मोबाइल जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के तहत सील कर दिए गए हैं। पुलिस अब आरोपितों के आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521