फ्लाइट में भारतीय युवक का हंगामा यात्रियों पर कांटे से हमला (फाइल फोटो)  
 
  
 
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से जरमनी जा रही लुफ्थांसा एयरलाइस की एक फ्लाइट में बड़ा हंगामा हुआ। 28 वर्षीय भारतीय नागरिक प्रनीत कुमार उसिलिपल्ली ने उड़ान के दौरान दो किशोर यात्रियों पर फोर्क से हमला कर दिया और एक क्रू सदस्य को थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
यह घटना शनिवार को शिकागो से फ्रैंकफर्ट जा रही फ्लाइट में हुई। हमले के कारण विमान को बीच रास्ते आपात स्थिति में बोस्टन के लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। उस समय अमेरिका में सरकारी शटडाउन के चलते पहले से ही कई उड़ानें बाधित थीं।  
सिर में पीछे से घोंपा फोर्क  
 
रिपोर्ट के अनुसार, प्रनीत ने 17 वर्षीय दो लड़कों पर हमला किया। पहला लड़का मील सर्विस के बाद अपनी सीट पर सो रहा था, जब उसने आंखें खोलीं तो देखा कि आरोपी उसके ऊपर खड़ा है। तभी उसने फोर्क से लड़के के कंधे पर हमला किया। इसके बाद आरोपी ने पास बैठे दूसरे लड़के पर पीछे से सिर में फोर्क घोंप दिया।  
 
फ्लाइट क्रू के जब बीच-बचाव को कोशिश की तो आरोपी ने अपनी उंगली से पिस्तौल का इशारा करते हुए से अपने मुंह में डालकर ट्रिगर दबाने का नाटक किया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।  
महिला यात्री को मारा थप्पड़  
 
हंगामे के दौरान प्रनीत ने एक महिला यात्री को थप्पड़ मारा और एक क्रू सदस्य पर भी हाथ उठाने की कोशिश की। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पहले अमेरिका में छात्र वीजा पर था और बाइबल स्टडीज में मास्टर्स कर रहा था, लेकिन अब उसकी कानूनी स्थिति में वैध नहीं है।  
कितनी हो सकती है सजा?  
 
अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस के मुताबिक, उस पर खतरनाक हथियार से हमले और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की नीयत के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल की जेल और 2.5 लाख डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना हो सकता है।  
 
IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर विमान के पास खड़ी बस में लगी आग, मची अफरातफरी |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |