search

त्योहार मना कर एक साथ बड़ी संख्या में लौटे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर लगी वाहनों की कतार

LHC0088 2025-10-24 02:37:26 views 1263
  

जेवर टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की लंबी कतार।



जागरण संवाददाता, जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते त्योहार मनाकर दिल्ली एनसीआर की तरफ लौट रहे लोगों के वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से जेवर टोल प्लाजा पर लंबी कतारें लग गई। टोल प्रबंधन बृहस्पतिवार को लोगों की वापसी को देखते हुए पहले से इंतजाम किए हुए था जिसके चलते लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही टोल चौकी पुलिस के अलावा यातायात पुलिस व टोल पर लगे अतिरिक्त कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और लोगों को तेजी से टोल पार कराने में मदद की। हालांकि देर रात तक जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आ रही थीं।

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक बना 165 किमी लंबा यमुना एक्सप्रेसवे सीधे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से मिलता है जिसकी वजह से दिल्ली एनसीआर के नौकरी पेशा लोग त्योहार पर इस रूट का इस्तेमाल करते हैं। बड़ी संख्या में त्योहार मनाने जाते वक्त और त्योहार के बाद लौटने के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ जाता है जिसके चलते टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।

इस दौरान वाहन चालकों को टोल पार करने में 5 से 10 मिनट तक का इंतजार करना पड़ता है। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाने के लिए बड़ी संख्या में जेवर टोल पर वाहनों के पहुंचने से शुक्रवार और शनिवार को वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। वहीं त्योहार मनाकर बृहस्पतिवार को लौटते वक्त आगरा से ग्रेटर नोएडा जाने वाली साइड फिर से वही हालात नजर आए। त्योहार और लंबी छुट्टियां पढ़ने के दौरान टोल पर वाहनों का दबाव बढ़ना आम बात होती जा रही है।


बृहस्पतिवार शाम से आगरा से ग्रेटर नोएडा जाने वाली साइड त्योहार के बाद काम पर लौटने वाले लोगों के वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता चला गया। प्रबंधन को इसका पहले से अंदाजा था टोल पर जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। टोल की सभी 14 लेन से लगातार वाहन निकले गए लेकिन अत्यधिक वाहनों के पहुंचने से वाहन चालकों को कुछ समय का इंतजार करना पड़ा। - जेके शर्मा वरिष्ठ प्रबंधक यमुना एक्सप्रेसवे
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138