search

तेजस्वी यादव हैं मुख्यमंत्री फेस? जल्दी क्या है, धैर्य रखिए... Rahul Gandhi के बाद कन्हैया ने RJD का किया काम खराब

cy520520 2025-9-26 06:12:58 views 1282
  Bihar Chunav News: कन्हैया कुमार ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री फेस पर दो टूक कहा कि अभी जल्दी क्या है?





जागरण संवाददाता, खगड़िया। Bihar Chunav News जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि, कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर आगे आ रही है। नौकरी और पलायन के सवाल पर बिहार में यात्रा हुई। उसके बाद राहुल गांधी के द्वारा बिहार में मताधिकार यात्रा निकाली गई। बिहार लोकतंत्र की जननी है व लोकतंत्र का आधार है मताधिकार। हर व्यक्ति को बराबर वोट का अधिकार है और यही लोकतंत्र का आधार है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई दशकों से बिहार में सरकार से बाहर है। पहले जब बिहार में कांग्रेस पार्टी की सरकार चल रही थी, तो संयुक्त बिहार में बेगूसराय रिफाइनरी और उर्वरक कारखाना खुला। 30 से ज्यादा चीनी मिल थी। आज तमाम प्रचार के बाद भी बिहार ‘बीमारू’ राज्य बना हुआ है। 67 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।Global workforce,S, Jaishankar,Immigration challenges,Digital infrastructure,Multipolarity,South-South cooperation,Trade uncertainties,Supply chain,Indian professionals,H-1B visa

उन्होंने कहा कि जो सरकार वोट चोरी से बनेगी, उन्हें जनता के वोट की आवश्यकता नहीं है। जाहिर है वह जनता के प्रति उत्तरदायित्व नहीं होगी। पिछले दिनों बिहार में जो घटनाएं घटी है, बहुत चिंताजनक है। वोट चोरी से बनी हुई सरकार नोट चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि, आपने देखा है कि, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 73,000 करोड़ रुपये का कोई हिसाब बिहार सरकार के पास नहीं है। मतलब वोट चोरी से बनी सरकार नोट चोरी कर रही हैं। रोजगार मांग रहे बिहार के विद्यार्थियों पर लाठियां बरसाई गई है। उन्होंने भूमि सर्वेक्षण को लेकर भी सरकार पर जमकर निशाना साधा।



उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी, तो विकास के साथ आमलोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर कार्य किया जाएगा। हमलोगों के गठबंधन में सामंजस्य है। मुख्यमंत्री के फेस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि धैर्य रखिए, जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. अविनाश कुमार अविनाश, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डा. चंदन यादव, मनोज कुमार गुप्ता, आशीष कुमार सम्राट आदि मौजूद थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737