search

Punjab News: भाखड़ा बांध सुरक्षा चेक पोस्ट पर चली गोली, एएसआई अमर चंद की मौत

deltin33 2025-11-24 03:07:28 views 1206
  

Punjab News: भाखड़ा बांध सुरक्षा चेक पोस्ट पर चली गोली। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, नंगल। भाखड़ा बांध की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के चेक पोस्ट बरमला में रविवार तड़के हुई फायरिंग की घटना में एएसआइ अमर चंद की मौत हो गई। करीब 5.30 बजे यह घटना उस समय सामने आई , जब पुलिस का दूसरा कर्मचारी ड्यूटी संभालने चेक पोस्ट पर पहुंचा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अंदर प्रवेश करते ही उसने अमर चंद को गोली लगने से लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा पाया। तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमर चंद ने भाखड़ा बांध की ओर जा रही सीआइएसएफ के कर्मचारियों की बस की बैरियर पर एंट्री की थी।

इसके बाद वह बैरक में गए व ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारी को तैयार होने को कहा। फिर वह स्वयं चेक पोस्ट पर लौट गए। कुछ समय बाद जब दूसरा कर्मचारी पहुंचा, तो अमर चंद मृत अवस्था में मिले। अमर चंद को मिले एसएलआर के वैपन से ही गोली चली है।

नंगल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआइ केशव कुमार के अनुसार अचानक गोली चलने से हुई मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि भाखड़ा बांध की सुरक्षा में वर्षों से सख्त प्रोटोकाल लागू हैं व पहली बार इस तरह से गोली लगने से किसी सुरक्षा कर्मचारी की मौत हुई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476723