search

Tata Nexon के सीएनजी वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी इतनी EMI

LHC0088 2025-12-12 13:07:07 views 1254
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Nexon को भी ऑफर किया जाता है। अगर आप इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Tata Nexon Down Payment and EMI) होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Tata Nexon Price

टाटा की ओर से Nexon को पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी में भी ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट (Tata Nexon Smart) की एक्‍स शोरूम (Tata Nexon Price) कीमत 8.23 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 58 हजार रुपये आरटीओ और करीब 43 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Tata Nexon on road price करीब 9.24 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.24 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.24 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 11650 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ 7.24 साल के लिए सात लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 11650 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Nexon के लिए करीब 2.54 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 11.78 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला

Tata की ओर से Nexon को कंपनी Sub Four Meter Compact SUV के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Skoda Kylaq, Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Breeza, Hyundai Venue जैसी एसयूवी के साथ होता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126