search

मोगा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, तीन साल पहले हुई थी शादी; पति और ससुर पर केस दर्ज

cy520520 2025-10-20 10:07:03 views 1237
  



संवाद सहयोगी, मोगा। स्थानीय गुरु अर्जुन देव नगर स्थित एक व्यक्ति द्वारा दुकान के लिए पत्नी को मायके से रुपये लाने के लिए विवश किए जाने को लेकर साफ इनकार कर दिया। इस बात पर गुस्सा एक पति व ससुर ने विवाहिता की गला घोट कर हत्या करने के बाद उसका शव फंदे से लटकाकर आत्महत्या कर दी। इस संबंध में मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना सिटी साउथ के एसएचओ भलविंदर सिंह ने बताया कि जगराम के गांव मानूके संधूआं निवासी ईश्वर सिंह सोनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्होंने अपनी बहन रजनी बाला की शादी लगभग तीन साल पहले मोगा के गुरु अर्जन देव नगर निवासी मनप्रीत के साथ की थी। शादी के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ। बहन की शादी के बाद अक्सर उसका पति मनप्रीत सिंह उसे दहेज के लिए तंग परेशान करता रहता था। शादी के समय काफी खर्च किया गया था। 20 से 25 तोले सोने के जेवर भी दिए गए थे।
दुकान करने के लिए रुपये मांग रहा था पति

पुलिस को दी शिकायत में मृतका रजनी के भाई ने बताया कि उसका जीजा मनप्रीत सिंह दुकान के लिए रजनी बाला को मायके से रुपये लाने के लिए मजबूर कर रहा था, लेकिन उसकी बहन द्वारा रुपये लाकर देने से साफ मना कर दिया। इस बात पर गुस्सा एक बहन के पति मनप्रीत सिंह ने अपने पिता परमजीत सिंह के साथ मिलकर 17 अक्टूबर को उसकी बहन की दहेज न मिलने के चलते गला घोटकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया।
बेड को छू रहे थे मृतका के घुटने

एसएचओ ने कहा कि शिकायतकर्ता का कहना है कि बहन की ससुराल वालों ने उन्हें फोन करके बताया कि रजनी बाला फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी आंखों पर चश्मा लगा हुआ था। जीभ बाहर नहीं निकली थी और शव के घुटने बेड पर लगे हुए थे। जिससे मामला उनको संदिग्ध लगा। उनके द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा उसके बयान पर बहन के पति मनप्रीत सिंह व ससुर परमजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पार्षद के पास से मिला मृतका मोबाइल फोन

बताया जा रहा है कि एक पार्षद ने मृतका रजनी बाला का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। परिवार द्वारा जब मोबाइल के बारे में पूछा गया। पहले तो किसी ने कुछ नहीं बताया, बाद में पार्षद के पास से मोबाइल मिल गया। मोबाइल से सिम निकाला हुआ था। वहीं मृतका की शादी के समय डालने के मायके परिवार की ओर से सोने के जेवर भी गायब थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737