search

CM Yogi Adityanat: अयोध्या के रामकथा पार्क में सम्मान के बाद संतों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्य को सराहा

cy520520 2025-10-20 00:09:19 views 832
  

अयाेध्या के रामकथा पार्क में संतों का सम्मान करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ: रामनगरी अयोध्या में नौवें दीपोत्सव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में संत-महात्माओं का स्वागत करने के साथ सम्मान भी किया। इस अवसर पर संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की तुलना विक्रमादित्य के कार्यकाल से कर दी। इन संतों ने रामकथा पार्क में आयोजित प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक कार्यक्रम को संबोधित किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की दिव्यता के बीच रामकथा पार्क रविवार को एक ऐसे आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बना, जब संतों ने एक स्वर में कहा कि योगी आदित्यनाथ ने वह कर दिखाया जो युगों तक असंभव रहा। प्रभु श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक में पहुंचे संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अभिनंदन और धन्यवाद दिया। मंच से भक्ति और राष्ट्रीय गौरव का ऐसा उद्गार फूटा जो पूरे पंडाल में गूंज गया।

कभी कोई नहीं सोच सकता था ऐसा दीपोत्सव

पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती महाराज ने कहा कि अयोध्या में ऐसा दीपोत्सव कभी कोई सोच भी नहीं सकता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभव बना दिया। उनसे पहले कई मुख्यमंत्री हुए, पर किसी ने अयोध्या में ऐसे भक्ति-महोत्सव का स्वप्न तक नहीं देखा। लोग ने सैफई महोत्सव करवाते रहे और अपने घरों को सजाते रहे, लेकिन योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ किया। हर वर्ष दीपों की संख्या बढ़ रही है। योगी ने विश्वभर के हिंदुओं मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी और अशोक सिंघल जी का संकल्प योगी ने पूरा किया है।

पिछली सरकारों ने अयोध्या को अंधकार में धकेला

जगतगुरु रामानुजाचार्य डॉ. राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि पिछली सरकारों ने अयोध्या को अंधकार में धकेल दिया था। लोग अयोध्या का नाम लेने से कतराते थे। आज वही अयोध्या प्रकाश की राजधानी बन गई है। योगी आदित्यनाथ सादगी और सिद्धांत की जीवंत मूर्ति हैं। पहले के मुख्यमंत्री अयोध्या देखना नहीं चाहते थे, पर योगी लगभग हर महीने यहां आकर संतों का हाल जानते हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने कभी अयोध्या को सजाया था, योगी ने विक्रमादित्य की ही परंपरा को पुनर्जीवित किया है। जगतगुरु श्रीराम दिनेशाचार्य महाराज जी ने कहा कि हम अक्सर राम पैड़ी पर कल्पना भर करते थे कि मां सरयू दीप जला रही हैं और श्रीराम की प्रतीक्षा कर रही हैं। योगी के नेतृत्व में वह कल्पना साकार हुई है। अब लगता है कि शरीर से हम कलियुग में हैं, पर मन और आत्मा से त्रेता युग में जी रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम को योगी चरम तक लाए

श्रीजगतगुरू रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य जी महाराज ने कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि कलियुग में त्रेता का स्मरण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या के नए युग की शुरुआत की और योगी आदित्यनाथ ने उसे भक्ति के चरम पर पहुंचाया। पहले अयोध्या नीरस थी, अब हर गली-गली राम नाम से गूंज रही है। जो लोग कभी अयोध्या नहीं आना चाहते थे, वे आज तिलक और जनेऊ के साथ अपनी पहचान पर गर्व कर रहे हैं। जगतगुरु वासुदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम सूर्यवंश में अवतरित हुए और राम मंदिर का निर्माण सूर्य के पर्याय आदित्यनाथ के काल में हुआ, यह सूर्य कृपा का जीवंत प्रतीक है। योगी आदित्यनाथ मां सरयू के लिए भगीरथ की भूमिका निभा रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737