deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

BrahMos: लखनऊ में ब्रह्मोस के फ्लैग ऑफ के बाद राजनाथ बोले, ब्रह्मोस की पहुंच में पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन

cy520520 2025-10-18 23:38:01 views 513

  

अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  



जागरण संवाददाता, लखनऊ :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप की सफल डिलीवरी के बाद देश के इरादे भी स्पष्ट कर दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की रक्षा निर्माण क्षमताएं एक नए युग में प्रवेश कर गई हैं और लखनऊ देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के भारत-विजन के तहत, हम एक पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में रक्षा क्षेत्र निर्णायक भूमिका निभाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ का स्ट्रैटेजिक मटेरियल टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर एक नया आयाम जोड़ने वाला है। इससे एक नई इनोवैशन चेन भी बनेगी, जो न केवल रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करेगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई उड़ान देगी। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश रक्षा निर्माण का नया हब बनेगा। ब्रह्मोस जैसी उपलब्धियां इस बात का प्रमाण है कि ‘मेड इन इंडिया’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है और इस ब्रांड को आज पूरी दुनिया में सम्मान मिल रहा है।

जीत भारत की आदत

राजनाथ सिंह ने इसी दौरान ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इसने प्रदर्शित किया है कि जीत भारत की आदत बन गई है। उन्होंने सैन्य अभियान को देश की ताकत का सबसे बड़ा सबूत बताया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जो हुआ वह तो बस एक ट्रेलर था, लेकिन उस ट्रेलर ने ही उस ट्रेलर से ही पाकिस्तान को यह एहसास दिला दिया कि अगर भारत उसे जन्म दे सकता है तो समय आने पर वह... । अब आगे मुझे बोलने की जरूरत नहीं है। आप खुद समझदार हैं। रक्षामंत्री ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत पर बड़ा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस से हमारे दुश्मन बच नहीं पाएंगे। जहां तक पाकिस्तान की बात है तो अब उसकी एक-एक इंच जमीन हमारी ब्रह्मोस की पहुंच में है, यानी ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज में पूरा पाकिस्तान है।

ब्रह्मोस बढ़ती हुई स्वदेशी रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक

रक्षामंत्री ने कहा कि आपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस का जो प्रैक्टिकल प्रदर्शन हुआ है, उसने देशवासियों और पूरी दुनिया के लिए एक आत्मविश्वास जगाया है। आपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। जीत हमारी आदत है। अब इस आदत को हमें न सिर्फ बनाए रखना है, बल्कि इसे और मजबूत करना है। ब्रह्मोस सिर्फ एक मिसाइल नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती हुई स्वदेशी रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। आज ब्रह्मोस भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना तीनों की रीढ़ बन चुका है। पाकिस्तान की भारत के प्रति अब अपनी गलतफहमी दूर हो गई है। भारत की स्वदेशी क्षमता का आंकलन वह कर चुका है।

सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत रखता है भारत

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत रखता है। हमारे इसी भरोसे ने हमें ऑपरेशन सिंदूर में भी ताकत दी, जहां ब्रह्मोस ने खुद को सिर्फ एक सिस्टम नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का सबसे बड़ा व्यावहारिक प्रमाण साबित किया। ब्रह्मोस में एक तरफ पारंपरिक मारक क्षमता के साथ उन्नत निर्देशित प्रणाली है, तो दूसरी तरफ यह सुपरसोनिक गति से लंबी दूरी तक मार कर सकता है। गति, सटीक निशाना और शक्ति का तालमेल ब्रह्मोस को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मारक क्षमता वाली मिसाइल बनाता है। देश के लोगों को लगता है, कि हमारे पास ब्रह्मोस है, मतलब हमारी सेनाओं के पास कोई तो ताकतवर मिसाइल है। मैं यह कहना चाहूंगा, कि देश के लोगों को गलत नहीं लगता। ब्रह्मोस सिर्फ एक मिसाइल नहीं है, यह भारत की बढ़ती हुई स्वदेशी क्षमताओं का प्रतीक है।

लखनऊ अब केवल तहजीब का शहर नहीं

रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ अब केवल तहजीब का शहर नहीं रहा। यह तकनीक और उद्योगों का शहर बन गया है। यहां से उठाया गया हर कदम भारत की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है। लखनऊ से ब्रह्मोस उत्पादन मई 2025 में किया गया और केवल पांच महीनों में मिसाइलों का पहला बैच डिलीवरी के लिए तैयार है। यह तो एक एक रिकॉर्ड है और इसी से लखनऊ की विश्वसनीयता और क्षमता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस भारत की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं का प्रतीक है और इसकी गति, सटीकता और शक्ति के संयोजन भी प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि आज ब्रह्मोस भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की रीढ़ बन गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस के सफल प्रदर्शन ने भारत की रक्षा क्षमताओं में वैश्विक विश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस के व्यावहारिक प्रदर्शन ने न केवल हमारे लोगों में, बल्कि दुनिया भर में भी विश्वास जगाया है।

भारत की रक्षा आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने की आवश्यकता

रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ का संयंत्र 200 एकड़ में फैला है और 380 करोड़ रुपये की लागत यहां पर उत्पादन हो रहा है। यह परियोजना सैकड़ों लोगों को रोजगार भी प्रदान करने के साथ विकास के नए प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित हो रही है। उन्होंने पूर्ण आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए भारत की रक्षा आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें भारत के भीतर हर तरह की तकनीक विकसित करने की जरूरत है। सीकर से लेकर रैमजेट इंजन तक, जिससे हमारी आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह से स्वदेशी बनी रहे।

मेड इन इंडिया\“ सिर्फ नारा नहीं, सम्मानित वैश्विक ब्रांड

उत्तर प्रदेश डिफेंस कारिडोर को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी सफलता न केवल बड़े निगमों पर बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों के विकास पर भी निर्भर करती है। आने वाले समय में, यूपी न केवल एक विनिर्माण केंद्र बन जाएगा, बल्कि नवाचार और रोजगार का केंद्र भी बनेगा। रक्षा उत्पादन के आर्थिक लाभों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक मिसाइल न केवल हमारी सुरक्षा को मजबूत करती है, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था में भी योगदान देती है। ब्रह्मोस सिर्फ एक हथियार नहीं है, यह हमारे समाज को सशक्त बनाने का एक माध्यम है। भारत को अब वैश्विक स्तर पर रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस जैसी उपलब्धियां दर्शाती हैं कि मेड इन इंडिया\“ सिर्फ एक नारा नहीं है, यह एक सम्मानित वैश्विक ब्रांड बन गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित करने का लक्ष्य दिया है। इस यात्रा में डिफेंस सेक्टर का बड़ा योगदान होगा। रक्षा मंत्री ने कहाकि ब्रह्मोस जैसी उपलब्धियों से मेड इन इंडिया ग्लोबल ब्रांड बन गया है । अब हम फिलीपींस को ब्रह्मोस निर्यात करेंगे। अब भारत टेकर नहीं गिवर की भूमिका निभा रहा है। कई देश भारत के साथ तकनीकी सहयोग में रुचि रखते हैं। पिछले एक महीने में ब्रह्मोस टीम ने दो देशों के साथ चार हजार करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। ब्रह्मोस एक हथियार नहीं है, यह बच्चों के लिए शिक्षा और हेल्थ केयर के अवसर का रास्ता खोलेगा।

एक ब्रह्मोस मिसाइल के उत्पादन से होने वाली जीएसटी की आय से कई स्कूल और अस्पताल बन सकेंगे। देश के लिए इससे बड़ा धनतेरस क्या हो सकता है ? हमारी सुरक्षा के साथ साथ इकोनामी पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बरसी। योगी जी ने जिस तरह के प्रदेश के ला एंड आर्डर को संभाला है, वह एक मिसाल है। यह ब्रह्मोस हमारी सेनाओं की शक्ति का ही प्रतीक नहीं है, यह संदेश भी है कि अब उत्तर प्रदेश किसी भी चुनौती को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाहरी सुरक्षा हो या आंतरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश अब सभी जिम्मेदारी संभालने को तैयार है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि प्रदेश में झांसी और पास ही में अमेठी में हथियार बन रहे हैं। इससे हमारी सेनाओं की क्षमता बढ़ेगी। मैंने डीआरडीओ को कहा है कि आपको जितनी भी जमीन चाहिए, उत्तर प्रदेश में मिलेगी। हमारी कैबिनेट ने ब्रह्मोस यूनिट के लिए फ्री में जमीन मुहैया कराने का फैसला किया था। इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में बूस्टर और वारहेड बिल्डिंग का उद्घाटन किया। दोनों ने सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस के वर्चुअल हमले को भी देखा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66977