search

गन्ने का MSP कितना करना चाहते हैं यूपी के किसान? 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जुटे

deltin33 2025-10-17 23:37:15 views 1257
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। गन्ने का बकाया भुगतान करने और समर्थन मूल्य 450 रुपये क्विंटल घोषित करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा के नेतृत्व में जुटे किसानों ने स्मार्ट मीटर प्रणाली समाप्त करने,मुफ्त या रियायती बिजली उपलब्ध कराने, बेसहारा मवेशियों से फसल बचाव के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिलाध्यक्ष ने कहा किसान हाड़तोड़ मेहनत करता है, इसके बावजूद उसे फसल का वाजिब दाम नहीं मिलता। रही सही कसर बारिश और बाढ़ पूरी कर देती है। सभी का पेट भरने का वाला किसान परेशान है। धरने मेें यूनियन के महासचिव गणेश शंकर के अलावा सुनील शुक्ला,सरदार दिलराज सिंह,आशीष यादव, मुहम्मद इमरान व मुहम्मद वसीम समेत कई किसान शामिल हुए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521