deltin33                                        • 2025-10-14 22:07:34                                                                                        •                views 974                    
                                                                    
  
                                
 
  
 
    
 
भाजपा का \“ऑपरेशन लाल मिर्च\“ अभियान। फाइल फोटो   
 
  
 
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल के दुर्गापुर में ओडिशा की रहने वाली मेडिकल छात्रा के साथ हैवानियत की घटना के बाद से राजनीति गर्म है। विपक्षी दल भाजपा लगातार ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।  
 
इस बीच अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्य में “बिगड़ती कानून-व्यवस्था“ के बीच “आत्मरक्षा“ के लिए महिलाओं के बीच लाल मिर्च पाउडर बांटा। भाजपा का अभियान, जिसे उन्होंने \“आपरेशन लाल मिर्च\“ नाम दिया, उसे कोलकाता के साल्टलेक के एक मेट्रो स्टेशन के पास शुरू हुआ, जहां पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला यात्रियों को लाल मिर्च पाउडर के पैकेट बांटे और उनको बताया कि ये आत्मरक्षा के लिए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
भाजपा का \“ऑपरेशन लाल मिर्च\“ अभियान  
 
एक महिला भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि हम ये पैकेट माताओं और बहनों को बांट रहे हैं, ताकि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें, संदेश सरल है - हमें अपनी सुरक्षा करनी है, और जरूरत पड़ने पर लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए।  
 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं से देर रात बाहर ना निकलने की अपील करने वाली मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी राज्य सरकार की उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता की स्वीकारती है। हालांकि सीएम बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि उनकी टिप्पणियों को “जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया“।  
महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए लाल मिर्च  
 
वहीं एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि 2025 में हम इस विचार को स्वीकार नहीं कर पाएंगे कि महिलाओं को देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए। इधर, एक आइटी कर्मचारी ने कहा कि स्थिति वाकई चिंताजनक है। अगर एक महिला मुख्यमंत्री यह सुझाव दे रही हैं कि महिलाओं को देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए, तो हम कैसे काम करेंगे? मेरे दफ्तर का समय रात 10:30 बजे तक बढ़ जाता है, मुझे क्या करना चाहिए? ऐसे में मुख्यमंत्री को घर से काम करने की व्यवस्था करनी चाहिए।  
 
आपको बता दें कि पश्चिम बर्द्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कालेज की 23 वर्षीय ओडिशा निवासी छात्रा के साथ उस शुक्रवार रात सामूहिक दुष्कर्म किया, जब वह अपनी सहेली के साथ रात के खाने के लिए बाहर गई थी। |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |