search

मोहाली में दिनदहाड़े स्नैचिंग, बेटी के साथ एक्टिवा पर जा रही महिला की सोने की चेन छीन ले गए दो बाइक सवार

LHC0088 2025-10-14 05:06:26 views 1302
  

लुटेरों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वह तेजी से भागने में कामयाब हो गए।



जागरण संवाददाता, मोहाली। सेक्टर-70 में उस समय सनसनी फैल गई जब दो इक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े एक महिला की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। यह घटना सेक्टर-70 स्थित गुरु तेग बहादुर काॅम्प्लेक्स के पास हुई। कॉम्प्लेक्स में रहने वाली रविंदर कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ एक्टिवा स्कूटी पर बाजार से घर लौट रही थीं। जब वे संत ईश्वर सिंह स्कूल के पास पहुंचीं तो तभी पीछे से दो बाइक सवार आए और उनकी डेढ़ तोले की सोने की चेन झपट ली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वह तेजी से भागने में कामयाब हो गए। घटना के बाद उन्होंने तुरंत मटौर पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138