search

Bihar Politics: बिहार में अमित शाह 3 दिन करेंगे कैंप, 12 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे नामांकन सभा

cy520520 2025-10-14 05:06:25 views 1280
  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।



राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा के रण को जीतने के लिए एनडीए की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रत्याशियों के नाम की औपचारिक घोषणा मात्र शेष। एनडीए की ओर से प्रत्याशियों की नामांकन सभा को भव्य बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बिहार में तीन दिन कैंप कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं नामांकन सभा की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही स्वयं भी कई नामांकन जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रणनीति यह है कि नामांकन सभा से कार्यकर्ताओं में जोश एवं उत्साह को जागृत किया जाए। इसी लक्ष्य से नामांकन सभाओं को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। 15 से 18 अक्टूबर के बीच आयोजित होने वाली नामांकन सभाओं में विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बिहार आएंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के मंत्री भी विभिन्न जिलों में आयोजित नामांकन सभाओं को संबोधित करेंगे।

पहले चरण की नामांकन रैलियों के लिए भाजपा ने आठ एवं जदयू ने तीन हेलीकॉप्टर का प्रबंध किया गया है। इनसे शीर्ष नेता एवं स्टार प्रचारक विभिन्न जिलों में जाएंगे। नामांकन कराने के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ एवं चुनाव विभाग के प्रमुख राधिका रमण की ओर से 150 वकीलों का पैनल भी बनाया है। इस पैनल के अधिवक्ता जिलाें में जाकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे।  
विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साई, ओडिशा के मोहन चरण माझी, महाराष्ट्र से देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के भूपेंद्र पटेल आएंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम भी नामांकन सभा में आने वाली की सूची में सम्मिलित है।
एनडीए उम्मीदवारों के लिए ये केंद्रीय मंत्री जुटाएंगे जनसमर्थन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मनोहर लाल, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीआर पाटिल, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, चिराग पासवान, एवं उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अतिरिक्त कई दिग्गज नेता नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737