search

Delhi News: गाजीपुर इलाके में हिंडन नहर किनारे बोरे में मिला सड़ा गला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

LHC0088 2025-10-13 10:05:44 views 1192
  

गाजीपुर इलाके में हिंडन नहर किनारे मिला शव।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर इलाके में कूड़ा बीन रहे बच्चों को हिंडन नहर के किनारे शनिवार को बोरे में एक शव मिला। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव सड़ चुका है। यह तक पता नहीं चल पा रहा कि वह पुरुष का है या महिला का। शव भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद कोई शव को बोरे में बंद करके नहर में ठिकाने लगा गया। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।

पूर्वी जिला डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि शनिवार देर शाम उनकी टीम को सूचना मिली कि मुल्ला कालोनी के सामने हिंडन नहर के किनारे सूखे स्थान पर बोरे में एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बोरे के अंदर देखा तो शव सड़ी गली हालत में था।

शव महिला का है या पुरुष का, यह भी पता नहीं लग पा रहा, क्योंकि बोरे में हड्डियों के ढांचे के अलावा कुछ समझ नहीं आ रहा। शव ऐसी जगह ठिकाने लगाया गया है, जहां पर लोगों कम आते जाते हैं। वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है।

जांच कर रही टीम का मानना है कि शव 25 से 30 दिन पुराना है। शव में लगभग हड्डियां ही बची हैं। उनके मुताबिक, हत्या कहीं दूसरी जगह की गई है। वहां पर शव को कुछ दिन रखने के बाद उसे यहां लाकर ठिकाने लगाया गया है।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि शव को यहां तक लाने का कोई सुराग मिल सके। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों के बारे में पता कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138