search

राजनीति में फिर सक्रिय हुए नवजोत सिंह सिद्धू, प्रियंका गांधी से दिल्ली में की मुलाकात

LHC0088 2025-10-11 19:07:35 views 1271
  

राजनीति में फिर सक्रिय सिद्धू प्रियंका से मिले।  



विपिन राणा, अमृतसर विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से राजनीति से गायब सिद्धू परिवार एक बार फिर 2027 के चुनाव के लिए सक्रिय हो गया है। हाल ही में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पूर्व सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के दोबारा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद शुक्रवार को सिद्धू ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से दिल्ली में मुलाकात की।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धू के राजनीति में पुनः सक्रिय होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में कहा कि कोई भी अपने समय और रुचियों के अनुसार राजनीति में शामिल या बाहर होने के लिए स्वतंत्र है। यह अच्छी बात है कि सिद्धू ने पंजाब फिर को याद किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व क्रिकेटर से अब कोई नई और बेहतर उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि उन्होंने अपना पुराना एजेंडा दोहराया है।

उन्होंने नवजोत सिद्धू को नए राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रियंका गांधी से मुलाकात के फोटोज अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर शेयर करते हुए सिद्धू ने लिखा-‘अपने मार्गदर्शक, प्रकाश स्तंभ व संरक्षक देवदूत से मिला। कठिन व चुनौतीपूर्ण समय में साथ देने के लिए उनके और भाई के प्रति आभारी हूं।

2022 के विधानसभा चुनाव में विस हलका अमृतसर पूर्वी से नवजोत सिद्धू खुद चुनाव हार गए थे और उसके बाद से ही सिद्धू परिवार राजनीति से गायब था। 2012 में इसी हलके में डॉ. सिद्धू ने भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की थी और उसके बाद 2017 में सिद्धू ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता था और कैबिनेट में मंत्री बने थे।

2022 के विधानसभा चुनाव में सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया व आप की जीवनजोत कौर में हुए त्रिकोणे मुकाबले में सिद्धू हार गए थे और उसके बाद से ही सिद्धू परिवार अमृतसर व सियासत से लंबे समय से गायब रहा। सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक अक्टूबर को चंडीगढ़ में अमृतसर पूर्वी से दोबारा चुनाव लड़ने की बात कही और साफ कहा था कि कि वह जनता की सेवा करना चाहती हैं।

यह काम विधायक बनकर ही बेहतर तरीके से हो सकता है। उनके क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें। वह 2027 के चुनाव के लिए तैयार हैं। नवजोत कौर ने साफ किया कि चुनाव लड़ने के लिए टिकट देना या न देना पार्टी हाईकमान का अधिकार है, लेकिन उन्होंने खुद की तैयारियां पहले से शुरू कर दी हैं।  
लोकसभा और निकाय चुनाव में भी रहे गायब नवजोत सिद्धू

सिद्धू परिवार 2024 के लोकसभा और निकाय चुनाव में भी अपने हलकेसेगायबरहे। उनकीगैरहाजिरी में लोकसभा चुनाव में नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को आखिरकार कमान संभालनी पड़ी और चुनाव के बाद पीपीसीसी की ओर से पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा को हलके की कमान बतोरइंचार्ज सौंपी गई। डिंपा और बस्सी दोनों ही हलके में सक्रिय हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165667