search

भाजपा किसान मोर्चा जिला जम्मू बॉर्डर इकाई का गठन: इन पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

deltin33 1 hour(s) ago views 205
  

भाजपा किसान मोर्चा जिला जम्मू बॉर्डर इकाई का गठन



संवाद सहयोगी, आरएसपुरा (जम्मू)। भाजपा के किसान मोर्चा जिला जम्मू बॉर्डर इकाई ने बुधवार को गांव सुंदरपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में नई जिला इकाई का गठन किया।

बैठक में जिला जम्मू बार्डर अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। अवतार चौधरी और जसदेव को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। अनिल शर्मा, तीर्थ सिंह, देशराज तथा आशु सैनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रामपाल चौधरी, सुभाष सैनी, कस्तूरी लाल और कैप्टन अशोक शर्मा को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

बच्चन लाल तथा राजेश चौधरी को प्रवक्ता बनाया गया, जबकि स्वर्ण सिंह को सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई। इसके अतिरिक्त सोमदत्त व विक्की सैनी सहित अन्य सदस्यों के नामों की भी घोषणा कर उन्हें विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि नई जिला इकाई का गठन किसानों के हितों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपील की कि वे क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और समय-समय पर उनकी बात सुनकर समाधान के लिए प्रयास करें।

वहीं प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी विक्रम संधू ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्र के किसानों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476771