search

गाजीपुर में प्रबुद्धजन से मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ करेंगे संवाद, सिद्धपीठ में सीएम करेंगे दर्शन-पूजन

Chikheang 2025-10-11 19:07:19 views 1235
  



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ शनि‍वार को गाजीपुर ज‍िले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भुड़कुड़ा इंटर कालेज में रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोनों जगह राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता विषयक प्रबुद्धजन संवाद समारोह में भाग लेंगे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले में तीन घंटा 15 मिनट तक रहेंगे। सिद्धपीठ हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा में पुख्ता सुरक्षा इतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धपीठ हथियाराम मठ में दर्शन-पूजन करेंगे और प्रबुद्धजन से संवाद करेंगे।

इसके बाद भुड़कुड़ा इंटर कालेज में रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात यहां भी राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता विषयक प्रबुद्धजन संवाद समारोह में भाग लेंगे।


सीएम का कार्यक्रम
12.05 बजे : सीएम का हेलीकाप्टर हथियाराम मठ में बने हेलीपैड पर करेगा लैंड।
12.15 बजे : कार द्वारा सिद्धिदात्री मंदिर में पहुंचेंगे ।
12.25 बजे तक : सिद्धिदात्री मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे ।
12.30 बजे : मठ में बने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
1.10 बजे तक : प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद।
1.10 से 1.30 बजे तक : आरक्षित।
1.35 बजे : हथियाराम मठ में हेलीपैड पहुंचेंगे
1.45 बजे : हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा।
1.45 से 1.55 बजे तक : महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का करेंगे अनावरण।
2 बजे : कार से पहुंचेंगे भुड़कुड़ा मठ।
2.20 बजे तक : मठ में करेंगे दर्शन-पूजन।
2.25 बजे : कार से पहुंचेंगे श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा।
3.10 बजे तक : प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद।
3.15 बजे : कार से श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा में बने हेलीपैड स्थल पहुंचेंगे।
3.20 बजे : राजकीय हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167806