धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक माहके कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। यह दिन करवा माता को समर्पित होता है। इस साल शुक्रवार 10 अक्टूबर को करवा चौथ और वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। करवा चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख और शांति बनी रहती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शुक्रवार 10 अक्टूबर को मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। खासकर, कारोबार और निवेश से दोगुना लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
वृश्चिक राशि
चंद्र देव की कृपा से आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अचानक से धन लाभ होगा। ऐसा हो सकता है कि रूका हुआ धन आपको प्राप्त हो या फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। माता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी काम के बनने से आप रिलेक्स महसूस करेंगे। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।
निवेश के लिए समय उत्तम है। परिवार वालों का साथ मिलेगा। घर के बड़े से सलाह लेकर आप निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भौतिक विषयों में मन लगेगा। धन व्यय हो सकता है। शुभ कामों में सफलता पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही करवा चौथ पर सफेद चीजों का दान करें।
कुंभ राशि
चंद्र देव की कृपा से करवा चौथ पर पार्टनर का साथ मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस से लाभ होगा। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोशशि करने से आपको सफलता मिल सकती है।
चंद्र देव की कृपा से कोई विशेष मनोकामना पूरी होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। मानसिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ेगी। धन बचत करने में आप सफल होंगे।
यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात
यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: धनतेरस से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सोने की तरह चमकेगी किस्मत
\
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |