Hurun Global Rich List 2026 : हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, इस साल भारत के अरबपतियों के क्लब में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस लिस्ट में 57 नए लोग शामिल हुए हैं। इसके साथ ही भारत में अरबपतियों की कुल संख्या 308 हो गई है, जिससे यह देश चीन और अमेरिका के बाद दुनिया भर में अरबपतियों का तीसरा सबसे बड़ा हब बन गया है। हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट कई नए लोग हेल्थकेयर, ऑटो कंपोनेंट्स, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज़ जैसे सेक्टर से आए हैं। इस साल कुछ लोग अरबपतियों के क्लब से बाहर भी हुए हैं।
भारतीय अरबपतियों की औसत संपत्ति चीन से ज़्यादा
इसके साथ, भारत अरबपतियों की संख्या के मामले में दुनिया भर में तीसरे नंबर पर आ गया है। भारत अब सिर्फ़ चीन और अमेरिका से पीछे है। भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति लगभग 112 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। भारतीय अरबपतियों की औसत संपत्ति चीन से ज़्यादा है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक भारतीय अरबपतियों की औसत संपत्ति लगभग 36,570 करोड़ रुपये है, जो चीनी अरबपतियों की औसत संपत्ति से ज़्यादा है।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/assam-sukhoi-30-fighter-jet-crash-pilot-purvesh-duragkar-part-of-operation-sindoor-article-2380054.html]Su-30MKI Crash: ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे लेफ्टिनेंट पूर्वेश, 10 दिन पहले ही घर से आए थे वापस अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 5:31 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/who-next-bihar-cm-after-nitish-kumar-resignation-besides-samrat-chaudhary-bjp-these-four-names-are-in-running-article-2380036.html]नीतीश कुमार के बाद अब कौन बनेगा बिहार का सीएम? सम्राट चौधरी के अलावा रेस में हैं ये 3 नाम अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 4:41 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/mp-damoh-a-16-year-old-boy-was-murdered-with-a-hammer-accused-ate-his-flesh-and-drank-his-blood-article-2379990.html]16 साल के लड़के की हथौड़े से हत्या, आरोपी ने खाया मांस और खून भी पिया! मध्य प्रदेश के दमोह में हुई ये खौफनाक वारदात अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 4:23 PM
मुंबई अभी भी भारत के अरबपतियों का हब
मुंबई भारत के अरबपतियों के बीच अपना दबदबा बनाए हुए है। शहर में 95 अरबपति हैं, हालांकि इसने एशिया की अरबपतियों की राजधानी का अपना दर्जा शेनझेन के हाथों खो दिया है। मुंबई में इस साल 15 नए अरबपति जुड़े, जो न्यूयॉर्क (14) और लंदन (9) से ज़्यादा हैं। कुल मिलाकर, 199 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में बढ़त हुई है। जबकि 109 की संपत्ति में गिरावट आई है या उनकी संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
नीतीश कुमार के बाद अब कौन बनेगा बिहार का सीएम? सम्राट चौधरी के अलावा रेस में हैं ये 3 नाम
मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। उनकी संपत्ति 9% बढ़कर लगभग 9.8 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय बने हुए है। साल के दौरान उनकी संपत्ति लगभग Rs 7.5 लाख करोड़ रही। HCL टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर मल्होत्रा और परिवार 3.2 लाख करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर रहे। रोशनी नादर मल्होत्रा भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों में अकेली महिला हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमोटर साइरस एस पूनावाला और परिवार अपनी संपत्ति के 44% की बढ़ोतरी के साथ 3 लाख करोड़ रुपए होने के बाद चौथे स्थान पर आ गए हैं।
हेल्थकेयर ने बनाए सबसे ज़्यादा अरबपति
सेक्टर के हिसाब से, हेल्थकेयर ने भारत में सबसे ज़्यादा नए अरबपति बनाए है। इस सेक्टर से लिस्ट में 53 नए लोग शामिल हुए हैं। इसके बाद इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स (36 नए लोग) और कंज्यूमर गुड्स (31 नए लोग) का नंबर रहा। एनर्जी सेक्टर में, सिर्फ़ आठ नए लोग होने के बावजूद, 18.3 लाख करोड़ रुपये की वेल्थ क्रिएट हुई जो भारत के कुल अरबपतियों की दौलत का 16% है। इस लिस्ट में भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति OYO के रितेश अग्रवाल हैं, जिनकी उम्र 32 साल है। इनकी नेट वर्थ 14,440 करोड़ रुपये है।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।) |