search

राष्ट्रीय पूसा कृषि विज्ञान मेला-2026 में वें ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 30

’’विकसित कृषि आत्मनिर्भर भारत’’ विषय पर किसानो को बताये उन्नत खेती के गुर।
- विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने वैज्ञानिक तरीके से उन्नत खेती एवं आर्गेनिक फार्मिंग के लिए देश मंे शानदार काम करने वाले प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक प्रो0 (डाॅ0) सी0एच0 श्रीनिवास राव, कृषि मंत्रालय के पूर्व महानिदेशक प्रो0 (डाॅ0) ए0के0 त्यागी, प्रो0 राजवीर सिंह समेत एक दर्जन कृषि वैज्ञानिको को शाॅल व बुके देकर किया सम्मानित।   




- नयी दिल्ली पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आई0सी0ए0आर0) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि विज्ञान मेले में देशभर से पधारे हजारो कृषि वैज्ञानिको, प्रगतिशील किसान भाईयो, कृषि शोधार्थियों, प्रगतिशील महिला कृषको, देशभर के सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयो/संस्थानो के कुलपतियो, वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति के बीच कृषि मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चैहान ने किया राष्ट्रीय मेले का शानदार शुभारम्भ।   




- कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, विकसित भारत/2047 में ’’प्रोग्रेसिव फार्मर्स’’ की होगी सबसे अहम भूमिका- श्री शिवराज चैहान, कृषि मंत्री, भारत सरकार।   
- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 चैधरी चरण सिंह जी ने सत्तर के दशक मंे ही कह दिया था कि देश की खुशहाली का रास्ता गाँव की पंगडडियो से होकर गुजरता है, आज का भारत ना सिर्फ खाद्यान्न आत्मनिर्भर है, बल्कि खाद्यान्न संकट का सामना कर रहे दुनिया के दो दर्जन से अधिक देशो को खाद्यान्न निर्यात कर विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है- श्री सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह   




- कृषि संगौष्ठियो, किसान मेलो, किसान स्वास्थय कार्ड, प्राकृतिक खेती संवाद कार्यक्रम, किसान जागरूकता वैन, कृषि सुधार कार्यशालाओ के जरिये ’’वेंक्टेश्वरा स्कूल आॅफ एग्रीकल्चर’’ उत्तर भारत विशेष रूप से पश्चिमी यू0पी0 के किसान भाईयो को ग्राफ्टिंग तकनीक, ड्रोन खेती आदि द्वारा कम लागत में अधिकतम उत्पादन के लिए तैयार कर रहा है- डाॅ0 राजीव त्यागी,                                  मेरठ। आज नयी दिल्ली पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में देश के सबसे बड़े किसान मेले ’’पूसा कृषि विज्ञान मेला-2026’’ का शानदार शुभारम्भ हो गया। तीन दिनो (25-27 फरवरी) तक चलने वाले इस राष्ट्रीय किसान मेले में देश के सैकड़ो सरकारी एवं निजी कृषि विश्वविद्यालयों/संस्थानो के साथ-2 देश भर से आये विख्यात कृषि वैज्ञानिकों, कृषि शोध छात्रों, प्रगतिशील किसान भाईयो विशेष रूप से महिला कृषको समेत हजारो लोगो ने प्रतिभाग किया। श्री वेंक्टेश्वरा के स्कूल आॅफ एग्रीकल्चर के कृषि वैज्ञानिको ने इसमें शानदार प्रतिभाग करते हुए उपस्थित किसान भाईयो को ’’उन्नत जैविक खेती’’ के बारे में बताया। इसके साथ ही देश के प्रख्यात प्रधान कृषि वैज्ञानिक प्रो0 (डाॅ0) सी0एच0 श्रीनिवास राव, वरिष्ठ वैज्ञानिक पूर्व महानिदेशक कृषि मंत्रालय भारत सरकार प्रो0 (डाॅ0) ए0के0 त्यागी, डाॅ0 राजवीर सिंह, प्रो0 एस0 अहलूवालिया समेत एक दर्जन से अधिक कृषि वैज्ञानिको को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बुके एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।   




नयी दिल्ली पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित ’’राष्ट्रीय कृषि विज्ञान मेला-2026’’ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चैहान, विख्यात कृषि वैज्ञानिक प्रो0 सी0एच0 श्रीनिवास राव, प्रो0 राजवीर सिंह यादव, प्रो0 (डाॅ0) ए0के0 अहलूवालिया आदि ने दीप प्रज्जवलन कर एवं कृषि प्रदर्शनी का फीता काटकर किया।   
अपने सम्बोधन में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, एवं इसमें शिक्षा, स्वास्थय, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-2 देश की रीढ़ कृषि का योगदान सबसे अहम है। हम विभिन्न विश्वविद्यालयो/संस्थानो/कृषि शोध संस्थाओ के साथ मिलकर किसानो की आय बढ़ाने पर लगातार काम कर रहे है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष खाद एवं बीज में किसानो को दी जाने वाली लगभग 2 लाख करोड़ रूपये की सब्सिडी को सरकार अब उर्वरक कम्पनियो के बजाय सीधे किसान भाईयो के खाते में डालने की योजना पर काम कर रही है।   

इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ एग्रीकल्चर की ओर से वैज्ञानिक तरीके से उन्नत खेती एवं आर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक प्रो0 (डाॅ0) सी0एच0 श्रीनिवास राव, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि मंत्रालय के पूर्व महानिदेशक डाॅ0 ए0के0 त्यागी, प्रो0 राजवीर सिंह, प्रो0 थामस अब्राहम समेत एक दर्जन कृषि वैज्ञानिको को शाॅल एवं बुके भेट कर सम्मानित किया।   
कृषि वैज्ञानिक मेला-2026 में प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रो0 ए0के0 अहलूवालिया, डीन प्रो0 (डाॅ0) थामस अब्राहम, डाॅ0 ज्योति सिंह, डाॅ0 लक्ष्मीकांत, डाॅ0 शेषनाथ मिश्रा, डाॅ0 विनय कुमार ंिसह, कौशल कुमार, डाॅ0 अभिषेक सिंह, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।






Deshbandhu Desk




विकसित कृषिआत्मनिर्भर भारतवेंक्टेश्वरा स्कूलभारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138809