बागेश्वर व चमोली जिले में सामान्य से 60 प्रतिशत से अधिक हुई बारिश। जागरण
जागरण संवादाता, नैनीताल। लंबे समय तक लगातार आफत बना मानसून आखिरकार राज्य से शुक्रवार को विदा हो गया है। मौसम विभाग देहरादून ने मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। राज्य में सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मौसम विभाग देहरादून निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि इस बार सभी जनपदों में वर्षा का औसत 1412 मिमी दर्ज किया गया है, जो सामान्य मानसूनी बारिश से 22 फीसद अधिक हुई। बागेश्वर व चमोली जिले में सबसे अधिक वर्षा का केंद्र रहा। यहां 60 फीसद से अधिक वर्षा दर्ज की गई ।gorakhpur-city-general,Gorakhpur News,Gorakhpur Latest News,Gorakhpur News in Hindi,Gorakhpur Samachar,drthedgh,Gorakhpur News,Gorakhpur Latest News,Gorakhpur News in Hindi,Gorakhpur Samachar,Surya Kund Power Outage,Cable Cut Gorakhpur,Electricity Crisis Gorakhpur,Navratri Power Supply Gorakhpur,Power Restoration Gorakhpur,drthedgh Article,Uttar Pradesh news
पौड़ी गढ़वाल सबसे कम बारिश वाला जिला रहा। यहां 30 फीसद बारिश कम दर्ज की गई है। देहरादून में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, जो 1972 मिमी रिकार्ड वर्षा हुई है। टिहरी, हरिद्वार और अल्मोड़ा में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। इन तीन जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है।
प्रदेश के अन्य जिलों में मानसून सामान्य के आसपास ही बरसा है। इधर सरोवर नगरी मे शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। धूप पूरे दिन खिली रही। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
 |