सीएम रेखा गुप्ता ने भूमिगत तार परियोजना का शुभारंभ किया। जागरण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दशकों तक मांग और इंतजार के बाद पुरानी दिल्ली को लटकते तारों से निजात मिलने जा रही है। दिल्ली सरकार की ओर से शुरू की गई परियोजना से यह समस्या खत्म हो जाएगी। टाउन हाल के सामने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने परियोजना का शुभारंभ किया।
जिसके तहत किनारी बाजार, धर्मपुरा, नई सड़क व कूचा महाजनी समेत पुरानी दिल्ली की 26 गलियों, सड़कों से गुजर रहीं तारें भूमिगत की जाएंगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 159.47 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। दो से तीन साल में पुरानी दिल्ली के सभी तारों को भूमिगत करने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें- कोर्ट में चंद मिनट भी नहीं टिकेंगी शिमला पुलिस की दलीलें, किन तीन आधार पर दिल्ली पुलिस पर दर्ज किया केस?  |