search

प्रणव सिंह चैंपियन विवाद: गणेश गोदियाल ने भाजपा अध्यक्ष का लिया नाम, कहा- डांस क्लब में मौजूद थे महेंद्र भट्ट

cy520520 1 hour(s) ago views 21
  

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल. File Photo



जागरण संवाददाता, देहरादून। खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का डांस पार्टी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसमें नया नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टा का सामने आया है।

बता दें कि प्रणव चैंपियन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर आरोप लगाए थे। जिस पर गोदियाल ने कहा कि चैंपियन जिस डांस पार्टी की बात कह रहे हैं, उसमें तो भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी थे।

बता दें कि पूर्व विधायक चैंपियन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर आरोप लगाए थे। जिसमें गोदियाल पर 2002 में मुंबई में डांस क्लब में ले जाने व हरक सिंह रावत को लेकर जैनी प्रकरण का जिक्र किया।

अब गोदियाल ने पलटवार करते हुए कहा है कि 2002-03 में महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव के दौरान दोनों दलों के विधायकों ने बाहर दावत देने की बात कही। इस पर मैंने अपने घर के नजदीकी रेस्टोरेंट में पार्टी रखी।

इस दौरान चैंपियन बोले मजा नहीं आया, मुंबई आए हैं तो नाच गाना होना चाहिए। मेरे एक मित्र ने रेस्टोरेंट के बजाय दूसरे क्लब में व्यवस्था की। जहां महिला व पुरुष डांस कर रहे थे। कुछ विधायक ऐसे थे, जो डांस फ्लोर तक गए। इसमें कोई अनैतिकता नहीं थी। लेकिन 24 साल बाद चैंपियन ने मेरे ऊपर आरोप लगाए, इस दावत के भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी गवाह हैं।
ऐसी राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : हरीश रावत

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यदि विद्वेष की राजनीति आगे बढ़ेगी तो यह राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। अनुभव के आधार पर मैं सभी को सावधान करना चाहता हूं कि हम विद्वेषपूर्ण के बजाय स्वस्थ, परिश्रम आधारित प्रतिस्पर्धी राजनीति को अपनाएं और आगे बढ़े।
हरक ने किया चैंपियन के आरोपों पर पलटवार

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा 2012 में जैनी प्रकरण के बाद मैं सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीता। यदि मैंने कोई गलती की होती तो प्रदेश की जनता मुझे चुनाव नहीं जिताती। समाज कभी चैंपियन को गंभीरता से नहीं लेता है।

यह भी पढ़ें- प्रणव सिंह चैंपियन की लैंड क्रूजर पर 1.40 लाख रुपये का जुर्माना, उत्तराखंड ही नहीं अन्य राज्यों में 28 बार हो चुका चालान

यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने चार के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा, यह है मामला   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163625