search

बिहार में खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच, खुलेगा पहला विश्वस्तरीय खेल संवर्धन केंद्र

LHC0088 1 hour(s) ago views 409
  



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में जल्द विश्वस्तरीय खेल संवर्धन केंद्र (स्पोर्ट्स इनक्यूबेशन सेंटर) खुलेगा। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए), आइआइटी पटना, चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (सीआइएमपी) पटना और आइआइएम बोधगया के संयुक्त मार्गदर्शन में इसका निर्माण किया जाएगा।

इसको लेकर बुधवार को बीएसएसए के डीजी रवींद्रण शंकरण, आइआइटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह, डीन व रजिस्ट्रार प्रो. एके ठाकुर, डीन छात्र निकाय प्रो. मैथ्यू, चेयरमैन स्पोर्ट्स डाक्टर सुमंता गुप्ता, खेल अधिकारी डॉ. करूणेश कुमार, सीआइएमपी के निदेशक प्रो. राणा सिंह, राजीव कुमार, कुमोद कुमार तथा आइआइएम बोधगया की निदेशक डॉ. विनीता एस. सहाय और डॉ. प्रभात आनलाइन मीटिंग में सम्मिलित हुए।

शंकरण ने बताया कि यह राज्य का पहला खेल संवर्धन केंद्र होगा। इसके लिए स्थान और अन्य औपचारिकताओं के लिए शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।

सेंटर खेल की आधारभूत संरचनाओं, खेल उपकरणों, खेल विज्ञान, खेल के क्षेत्र में शोध और विकास तथा खेल उद्यमिता तथा नवाचारों पर विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक तरीके से विचार कर उसे प्रभावशाली तरीके से प्रयोग में लाया जाएगा। यह बुनियादी स्तर से लेकर उच्च स्तर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

यह भी पढ़ें- पटना में होली पर अश्लील गाने-डीजे पर प्रतिबंध, गंगा और अन्य नदियों में नावों के परिचालन पर रोक

यह भी पढ़ें- भोजपुर में दोस्त की शादी में जा रहे युवक को सरेराह गोली मारी, फेसबुक विवाद बना वजह

यह भी पढ़ें- बिहार की हर पंचायत में 2030 तक बनेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह भवन, 1000 भवन बनाने की योजना पर चल रहा काम   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816