search

ई-चालान एप डाउनलोड करना पड़ा भारी: देहरादून के शख्स ने गंवाए ₹1.29 लाख, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

cy520520 2026-2-26 01:56:29 views 799
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, देहरादून। ई-चालान के फर्जी मैसेज और एप से सावधान रहें। इस तरह के लिंक न क्लिक करें। पटेलनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने चालान के फर्जी मैसेज पर भरोसा करके ठगों के भेजे लिंक से चालान एप को डाउनलोड किया था।

उसके बाद उनके बैंक खाते से 1.29 लाख रुपये निकल गए। ऐसी तमाम वारदात हो चुकी हैं। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि ठग एपीके फाइल भेजते हैं, जिसके इंस्टॉल होते ही मोबाइल का कंट्रोल उनके पास पहुंच जाता है। घटना चंद्रबनी निवासी संदीप कुमार कंबोज के साथ हुई।

उन्हें किसी नंबर से एपीके फाइल भेजी गई थी, जिसके इंस्टाल होते ही नौ से 13 फरवरी के बीच उनके दो बैंक खाते खाली हो गए। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी: विरोध करने पर देहरादून में युवक ने युवती को चापड़ दिखाया   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725