search

फतेहपुर में भीषण हादसा: आमने-सामने की टक्कर में दो बाइकों के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौत

deltin33 1 hour(s) ago views 451
  

हथगाम सीएचसी के बाहर खड़े प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर घोष तेजबहादुर सिंह व पुलिस कर्मी



संवाद सूत्र, जागरण फतेहपुर। ऐरायां मशायक गांव स्थित नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज के सामने बुधवार देर शाम तेज रफ्तार बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे दो रिश्तेदारों समेत तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। देर रात तक अस्पताल में चीख-पुकार मची रही।

एसडीएम अभिनीत कुमार ने सीओ दुर्गेश दीप के साथ सीएचसी व घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि बाइकों की भिड़ंत बाद सवार सड़क पर गिरे तभी कोई भारी वाहन इन्हें कुचलते हुए निकल गया। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।

हुसेनगंज थाने के पतारा मजरे मवई गांव 28 वर्षीय अरविंद चौहान पुत्र मनथोल, बाइक पर पारिवारिक श्याम सिंह के साथ सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हुसेनगंज-कड़ा मार्ग पर ऐरायां गांव स्थित निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज के सामने इनकी बाइक सामने आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई।

सामने वाली बाइक में मोतीलाल पासवान निवासी मोहम्मदपुर गौती अपने रिश्तेदार 30 वर्षीय दुर्गेश निवासी तौरा व 50 वर्षीय कमलेश कुमार निवासी भैरवा कला सवार थे। जोरदार टक्कर में बाइक सवार पांच युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सीय टीम ने अरविंद चौहान, दुर्गेश पासवान व कमलेश को मृत घोषित कर दिया। घायल मोतीलाल व श्याम सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सीय टीम ने जिला अस्पताल रेफर किया है।

प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। दिवंगत के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


शिनाख्त को एक घंटे परेशान रही पुलिस

दिवंगतों की शिनाख्त को पुलिस एक घंटे तक परेशान रही। ग्रामीणों ने बताया कि हथगाम सीएचसी में दिवंगत तीन युवकों को पहले एक ही गांव पतारा का बताया गया। बाद में एक दिवंगत की हुसेनगंज थाने के पतारा गांव का निवासी होने की पुष्टि हुई। दोनों दिवंगत युवकों के स्वजन को हादसे की जानकारी हुई तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। जिससे शिनाख्त हो सकी।

यह भी पढ़ें- \“अब थक गया हूं...जला दूंगा फसल और कर लूंगा आत्महत्या\“, यूपी में धान खरीद में देरी से परेशान किसान   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476836