search

घर से 11 KM दूर अनौरा के जंगल में जलाई थी खून लगी चादर, लखनऊ में प‍िता के टुकड़े करने वाला बेटा भेजा गया जेल

Chikheang Yesterday 19:56 views 111
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। आशियाना के सेक्टर एल स्थित एलडीए कॉलोनी में 49 वर्षीय व्यवसायी पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या करने के बाद आरोपित अक्षत सिंह ने साक्ष्य मिटाने के लिए पूरी योजना बनाई थी। उसने कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बेड पर बिछी ऊनी चादर से कमरे का खून साफ किया। चादर को घर से 11 किलोमीटर दूर अनौरा के जंगल में जाकर जलाया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से राख बरामद की है। बुधवार को कोर्ट में पेश कर आरोपित को जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मानवेंद्र के भतीजे ने आशियाना स्थित श्मशान घाट पर चिता को मुखाग्नि दी।

आशियाना के सेक्टर एल में 20 फरवरी को पिता मानवेंद्र की डांट और पढ़ाई की बात से नाराज होकर बेटे अक्षत ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। शव के हाथ पैर काटकर सदरौना जंगल में फेंक दिए, जबकि धड़ अपने घर में नीले ड्रम में छिपा दिया।

23 फरवरी को खुद ही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा था। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला खुला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने विवाद के बाद नाराज होकर हत्या करने की बात कही। अक्षत की निशानदेही पर पुलिस ने सदरौना के जंगल से शव के कटे हुए हाथ पैर बरामद किए। इसके अलावा जली हुई चादर की राख, नीला ड्रम, तारपीन का तेल, दो चाकू, दो आरी, हत्या में इस्तेमाल रायफल, कारतूस, खून से सनी रजाई, कालीन, चादर और अन्य सामान बरामद किया।

बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। मेडिकल कराने के बाद अक्षत को जेल भेज दिया गया। पुलिस उसे कुछ देर के लिए मीडिया के सामने भी लाई। हालांकि, उसने सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कैंट अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि मामले में किसी और की संलिप्तता नहीं पता चली है। आरोपित को जेल भेजा गया है। अगर किसी अन्य की संलिप्तता मिलती है तो उस पर कार्रवाई होगी।
रात भर पड़ोसियों का लगा रहा तांता

मानवेंद्र के घर पर मंगलवार की रात पड़ोसियों का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार के लिए शव घर से जब घाट के लिए ले जाया गया तो आसपास लोगों की भीड़ लग गई। सुबह करीब नौ बजे शव आशियाना स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया गया। घाट पर मानवेंद्र के भतीजे कृत्य सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। मानवेंद्र के पिता काफी बुजुर्ग हैं और उन्हें चलने में दी भी दिक्कत थी इस वजह से वह घाट तक नहीं जा सके।
पोस्टमार्टम में निकली कई चोटें

मानवेंद्र के पोस्टमार्टम में उनके पेट, पीठ पर गहरे घाव होने की बात पता चली है। कई पसलियां भी टूटी थी। हालांकि, पुलिस इनकी पुष्टि नहीं कर रही है।
किसी अन्य की संलिप्तता से पुलिस का इंकार

मोहल्ले में चर्चाएं हैं कि घटना में कोई अन्य भी संलिप्त है। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी महिला से मित्रता के चलते बेटे ने हत्या की थी। हालांकि, पुलिस ने सभी बातों से इंकार किया है। एसीपी ने बताया कि घटना में एक ही आरोपित के शामिल होने की पुष्टि थी। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
दारोगा की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

आशियाना थाने में तैनात दारोगा अग्रचारी यादव की तहरीर पर अक्षत के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, लोक सेवक को झूठी जानकारी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसकी विवेचना आशियाना थाना प्रभारी को सौंपी गई है।

    
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167925