search

पर्यटकों को लुभा रही लाहौल घाटी की बर्फीली वादियां, सैलानियों की पहली पसंद बनी अटल टनल

deltin33 Yesterday 19:56 views 507
  

अटल टनल से 1500 पर्यटक वाहन लाहौल पहुंचे  



जागरण संवाददाता, मनाली। लाहौल घाटी की बर्फीली वादियां पर्यटकों को आकर्षित करने लगी हैं। बुधवार को अटल टनल होकर लगभग डेढ़ हजार पर्यटक वाहन नॉर्थ पोर्टल पहुंचें। इन दिनों अटल टनल सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है।

दो दिन बाद अटल टनल के उस पार लाहौल घाटी में भी पर्यटन गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। बुधवार को लाहौल घाटी पहुंचे पर्यटकों ने बर्फीली वादियों में घूमने का आनंद उठाया ओर अपने इन यादगार लम्हों को कैमरे के कैद किया। बुधवार को अटल टनल से सिस्सु व अटल टनल से गुफा होटल की ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।

लाहौल घाटी के पर्यटन कारोबारी दोरजे, रिगजिन व सोनम ने बताया कि लाहौल की बर्फीली वादियों का दीदार करने के लिए इन दिनों काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं। बर्फ में अठखेलियां कर खूब आनंद ले रहे हैं। ताजा बर्फ पर्यटकों को लाहुल-स्पीति की वादियों की तरफ खींच रही है। उन्होंने बताया कि खिली धूप के बीच पर्यटकों ने घूमने का आनंद लिया।

दूसरी ओर मनाली के निकटवर्ती पर्यटन स्थल सोलंगनाला मैदान में भी पर्यटकों के मेला लग गया। सुबह के समय भीड़ कम रही, जबकि दोपहर 12 बजे के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी।

सोलंगनाला के पर्यटन कारोबारी कमलेश व पूर्ण ठाकुर ने बताया कि बुधवार को मैदान में पर्यटकों का मेला लग गया। थाना प्रभारी सिस्सु मुकेश राठौर ने बताया कि लाहौल घाटी में आने वाले पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ी है। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया कि तंग जगह सड़क किनारे गाड़ी पार्क न करें।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821